Daily Horoscope
✕

मामूली बात पर बकरी मालिक की निर्मम हत्या, भाजपा के नपा चेयरमैन पर दर्ज हुआ मुकदमा

Updated: बुधवार, 7 सितम्बर 2022 (17:55 IST)
भदोही। उत्तरप्रदेश के भदोही के कटरा बाजार में बरामदे में बकरी चढ़ने के बाद एक भाजपा के नगर पालिका परिषद चेयरमैन को इतना गुस्सा आया कि उसने बकरी मालिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं घटना की जानकारी होते ही मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
पुलिस ने मृतक के परिजन की तहरीर के आधार पर नगर पालिका परिषद में भाजपा के चेयरमैन समेत 7 नामजद और 15 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामला दो वर्गों से जुड़ा होने और तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
 
मिली जानकारी के अनुसार अनुसार कटरा बाजार निवासी मुस्तकीम अहमद राइन (55) की पत्नी मोमिना बेगम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उनकी बकरी आरोपियों के बरामदे पर चली गई। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इस बीच बीजेपी चेयरमैन अशोक जायसवाल, पिंटू माली, कल्लू, राजेश, संदीप, प्रमोद, प्रदीप माली समेत करीब 10 से 15 लोग उनके घर पहुंचे और पति, बच्चों और उसे गालियां देने लगे।
 
विरोध करने पर पति और बच्चों के साथ उसकी भी लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। बुरी तरह पिटाई से पति अचेत हो गए। बेटा आफताब, सलमान और बेटी सीमा और शबनम को भी चोटें आईं। अचेत हो गए पति को लेकर सभी लोग महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल भागे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
वहीं पूरे मामले को लेकर शहर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि चेयरमैन समेत 7 नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आधा दर्जन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख