dharma sangrah
✕

ओपन कार में बैठे दूल्हा-दुल्हन ने की हर्ष फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Updated: सोमवार, 30 मई 2022 (18:42 IST)
मेरठ। सुप्रीम कोर्ट ने हर्ष फायरिंग पर रोक लगा रखी है, हर्ष फायरिंग करने वाले पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान भी है लेकिन कठोर नियम के बाद भी लोग हर्ष फायरिंग से बाज नहीं आ रहे हैं। कभी दबंग, तो कभी रसूखदार लोग हर्ष फायरिंग करके अपने रुतबे को दिखाना चाहते हैं और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं।
 
हर्ष फायरिंग वाले ये भूल जाते हैं कि इस तरह की फायरिंग करना कानूनी तौर पर बैन है, वहीं अति उत्साह या रौब गालिब करने के लिए हुई हर्ष फायरिंग में मौत भी हो जाती है और खुशियां पलभर में मातम में तब्दील हो जाती है।
 
 यूपी के सभी जिलों में हर्ष फायरिंग को लेकर प्रशासन सख्त है, लेकिन उसके बावजूद शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के आए दिन वीडियो सामने आते रहते हैं।
 
ताजा मामला मेरठ जिले की मवाना तहसील क्षेत्र का है, जहां खुली कार के अंदर बैठे दूल्हा-दुल्हन हर्ष फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में लाल रंग की खुली कार में एक प्रतिष्ठित परिवार का दूल्हा बैठा है और उसने दुल्हन का हाथ थामकर कार के अंदर से 3 सेकंड में 4 राउंड फायरिंग की है। रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग करके इस वैवाहिक जोड़े ने अपनी खुशी का इजहार किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्टिव हो गई और इस वैवाहिक जोड़े के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
हर्ष फायरिंग का यह वीडियो 26 मई 2022 का है। मवाना के रहने वाले एक धनाढ्य परिवार में नई नवेली दुल्हन ओपन कार में बैठकर ससुराल आई। कार के आगे ढोल बज रहे हैं, पीछे लाल रंग की गाड़ी में दूल्हा-दुल्हन बैठे हैं। जैसे ही घर के पास कार पहुंचती है तो दूल्हे ने कार में बैठी दुल्हन का हाथ पकड़कर एक के बाद एक 4 राउंड फायरिंग कर दी। दुल्हन हर्ष फायरिंग के बाद मुस्कुराती नजर आ रही है, वहीं दूल्हा गाड़ी का स्टेयरिंग संभालकर आगे बढ़ जाता है। वायरल वीडियो को प्रोफेशनल फोटोग्राफर शूट करते नजर आ रहे हैं।
 
दुल्हन की इस धमाकेदार एंट्री को देखकर मोहल्ले वाले दंग रह गए। इस एंट्री को देखने के लिए आसपास के लोग घर से बाहर निकल आए और इस दृश्य को मोबाइल में कैद कर लिया। दूल्हा-दुल्हन की फायरिंग का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया में ट्रेंड करने लगा। पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेकर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करके नव दंपति की तलाश शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

दिल्ली में CM धामी ने किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से दुनिया तक पहुंचेगा पहाड़ का हुनर

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख