dharma sangrah
✕

शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन नकदी व सामान लेकर प्रेमी संग हुई फरार

Updated: बुधवार, 1 जून 2022 (16:36 IST)
शाहजहांपुर (यूपी)। शाहजहांपुर में शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन घर का सामान, नकदी आदि लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। कटरा थाने के प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि पलिया दरोंवक्त गांव के रिंकू की बारात कुशीनगर के पटरवा गांव में 28 मई को गई थी और शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल आ गई।
 
उन्होंने बताया कि 31 मई की रात दूल्हा-दुल्हन कमरे में सो रहे थे, इसी बीच लाइट चली गई और दूल्हा गर्मी के चलते छत पर टहलने चला गया। सोलंकी के अनुसार जब दूल्हा वापस लौटा तो कमरे से उसकी पत्नी गायब थी। उसने घर में अपनी पत्नी की तलाश की, परंतु वह नहीं मिली तथा वह नकदी के अलावा घर का सामान भी लेकर चली गई थी।
 
थाना प्रभारी ने बताया की जो शिकायती पत्र मिला है, उसमें आरोप लगाया गया है कि दुल्हन का बनारस में रहने वाले एक लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और रात में दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

अगला लेख