dharma sangrah
✕

मेरठ में साबुन बनाने की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 की मौत

Updated: मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023 (10:20 IST)
Meerut news in hindi : उत्तप्रदेश में मेरठ के लोहिया नगर में मंगलवार सुबह आंख खुलते ही लोग तेज धमाके की आवाज सुनकर दहल गए। आनन-फानन में घरों से बाहर भूकंप कहते हुए दौड़ पड़े। जब आसपास देखा तो एक फैक्ट्री में धूल का गुब्बार उड़ रहा था और कुछ लोग घायल अवस्था में पड़े हुए थे। यह परखच्चे उड़ी फैक्ट्री लोहिया नगर थाना क्षेत्र की है, जिसमें साबुन बनाने का काम चल रहा था। 
 
फैक्टरी में विस्फोट की सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य द्वारा 9 लोगों को उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां 4 घायलों की मौत है गई है और 1 घायल की हालत नाजुक है।
 
मंगलवार की सुबह उसमें विस्फोट होते है, जिसके चलते आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त हो जाते है। इस फैक्ट्री से सटा एक सत्यकाम स्कूल भी है। गनीमत रही की धमाके के समय स्कूल में स्टूडेंट्स नही थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
 
धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सड़क पर खड़े 33 केवी लाइन के खंभे भी टूट गए और वहां से गुजर रहे कई राहगीर भी घायल हो गए।
 
स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री के अंदर पटाखे बनाये जा रहे थे, लेकिन पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से पटाखों बनायें जाने की पुष्टि नही की है।
 
मेरठ डीएम दीपक मीणा और एस एस पी रोहित सिंह सजवाण ने मौके पर मुआयना करके स्पष्ट किया है कि अभी ऐसा कोई साक्ष्य नही मिल पाया है कि यहां पटाखे बन रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया जांच में जानकारी मिली है कि एक घर के अंदर साबुन व कैरीबैग बनाने की फैक्टरी चल रही थी। फैक्टरी मैं मशीनें लगी हुई है, संभावना है कि कंप्रेशर फटने से विस्फोट हुआ है।
 
जिस घर में यह फैक्टरी चल रही थी उसका स्वामित्व संजय गुप्ता के नाम पर है और उसने किराये पर गौरव त्यागी को दे रखा था। अब पुलिस-प्रशासन की जांच का यह भी विषय है कि रिहायशी मकान के अन्दर कॉमर्शियल गतिविधि कैसे हो रही थी। 
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख