Daily Horoscope
✕

बर्ड फ्लू के खतरे के चलते लखनऊ चिड़ियाघर में पक्षियों के बाड़े बंद

Updated: रविवार, 10 जनवरी 2021 (20:17 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के कानपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू के मामले प्रकाश में आने पर लखनऊ प्राणी उद्यान में इसके बचाव एवं रोकथाम के पुख्ता इंतजाम करते हुए यहां वाले दर्शकों के लिए पक्षी बाड़े पूर्णत बंद कर दिए गए हैं।
 
लखनऊ प्राणी उद्यान के निदेशक आरके सिंह ने आज यहां कहा कि कानपुर प्राणी उद्यान में बर्ड फ्लू के कुछ पॉजिटिव मामले सामने आने के कारण पक्षी बाड़ों में कीपर व सफाईकारों को पीपीई किट पहन कर वहां सफाई व भोजन देने के लिए प्रवेश दिया जा रहा है। दर्शकों के लिए पक्षी बाड़े पूर्णत बंद कर दिए गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि प्राणी उद्यान में किसी भी प्रकार के बाहरी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित है। उन्होंने कहा कि एहतियान यहां प्रवेश करने वाले सभी दर्शकों एवं कर्मचारियों को फुटवाट का प्रयोग करके तथा हाथों के सेनेटाइजेशन के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां सभी बाड़ों विशेष तौर पर पक्षियों के बाड़ों का सेनेटाइजेशन किया जा रहा है तथा बाड़ों के अगल-बगल चूने का छिड़काव भी किया जा रहा है।
 
सिंह ने बताया कि बर्ड फ्लू के प्रकोप को देखते हुए अभी कुछ समय के लिए पक्षियों के भोजन में दिये जाने वाले पोल्ट्री/मुर्गी तथा अंडों को बंद कर दिया गया है। पक्षियों के बाड़ों के अंदर या बाहर किसी भी पक्षी में किसी प्रकार के लक्षण प्रतीत होते है तो उसे तुरंत विस्तृत जांच के लिए भेजा जाएगा। उद्यान परिसर में यदि किसी पक्षी की मृत्यु होती है तो उसे बर्ड फ्लू के प्रोटोकॉल के उपरांत सारी सतर्कता बरतते हुए जांच के लिए भेजा जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि पक्षी बाड़े के कीपरों को बर्ड फ्लू के बारे में जागरूक किया गया है, जिससे वे सतर्क रहें। उन्होंने बताया कि वन्य जीवों को दिए जाने वाले भोजन को पोटेशियम-पर-मैगनेट के घोल से साफ करके ही वन्य जीवों को दिया जा रहा है। सभी पक्षियों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष तौर पर दवा दी जा रही है। बर्ड फ्लू के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

एक साथ 15,000 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, स्मार्ट कैमरे और वॉर रूम—उधना रेलवे स्टेशन का यह मॉडल कैसे बदल रहा भीड़ प्रबंधन?

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

अगला लेख