dharma sangrah

कानपुर प्राणी उद्यान पहुंचा बर्ड फ्लू ,दर्शकों की इंट्री पर लगी रोक...

Updated: रविवार, 10 जनवरी 2021 (11:21 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के प्राणी उद्यान में बर्ड फ्लू (एवियन इन्पलुएन्जा) का मंडरा रहे खतरे पर शनिवार देर रात मत्स्य मंत्रालय,पशुपालन और डेयरी, भारत सरकार की ओर से जारी की गई जांच रिपोर्ट ने 5 जनवरी को हुई पक्षियों की मौतों के पीछे की वजह बर्ड फ्लू (एवियन इन्पलुएन्जा) बताई गई है।

रिपोर्ट में बर्ड फ्लू (एवियन इन्पलुएन्जा) पुष्टि होने के बाद कानपुर प्राणी उद्यान में हड़कंप मच गया है और आनन-फानन में एक आदेश अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/निदेशक कानपुर प्राणि उद्यान की तरफ से जारी करते हुए कहा है कि प्राणि उद्यान को दर्शकों के लिए पूर्णत बन्द किया गया है।
 
प्राणी उद्यान प्रशासन को था पहले से खतरे का अंदेशा : कानपुर के प्राणी उद्यान 5 जनवरी को सुबह बाड़े में 2 मुर्गों और 2 तोतों की मौत हो गई थी। जिसकी जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे प्राणी उद्यान के अधिकारियों ने बर्ड फ्लू (एवियन इन्पलुएन्जा) के खतरे का अंदेशा हो गया था जिसके चलते आनन-फानन में बाहर से आने वाले चिकन पर पाबंदी लगाते हुए तत्काल सभी बाड़े में साफ सफाई के साथ-साथ दवाइयों का छिड़काव किया जाने के निर्देश दिए थे।
 
इसी के साथ मृत पक्षियों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल रिसर्च सेंटर भेजा दिया गया था और पक्षियों के बाड़े की मिट्टी और मल को भी जांच के लिए भेजा गया था और अन्य पक्षिय की सुरक्षा को देखते हुए प्राणी उद्यान प्रशासन ने बाड़े में मौजूद 6 मुर्गों को भी मरवा दिया था।उन्हें वैज्ञानिक तरीके से जमीन में गाड़ दिया था। 
 
क्या बोले अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/निदेशक : अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/निदेशक सुनील चौधरी ने बताया कि कानपुर प्राणि उद्यान में मृत हुए रेड जंगल फाउल की रिपोर्ट शनिवार देर रात प्राप्त हुई है।
 
रिपोर्ट में एवियन इन्पलुएन्जा (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई है। जिसके कारण एवियन इन्फ्लुएन्जा (बर्ड फ्लू) की गाइड लाइन एक्शन प्लान फार प्रेवेन्टेशन कन्ट्रोल एवं कॉन्टेनमेन्ट आफ एविएन इन्फ्लूएन्जा (रिवाइज्ड 2021) के चैप्टर 6 के अनुसार प्राणि उद्यान दर्शकों हेतु अग्रिम आदेशों तक पूर्णत बन्द किया जा रहाा है। या फैसला दर्शकों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।
 
 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख