Hanuman Chalisa

अयोध्या में गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी साजिश, रेलवे ट्रैक को जोड़ने वाले 6 बोल्ट लापता

Updated: सोमवार, 24 जनवरी 2022 (12:47 IST)
अयोध्या। गणतंत्र दिवस से पहले रामनगरी के साथ एक गंभीर साजिश की आशंका सामने आई है। जालपा नाला पर बने रेल पुल संख्या 297 पर ट्रैक को जोड़ने के लिए लगे तीन हुक बोल्ट तथा तीन आउटर बोल्ट लापता देख रेलवे में हड़कंप मच गया है।
 
चैनल स्लीपर और पटरी को पुल से जोड़कर रखने में यह बोल्ट काफी महत्वपूर्ण होते हैं। सीनियर सेक्शन इंजीनियर एल. बराइक ने इससे रेल हादसा होने की आशंका व्यक्त करते हुए रेलवे सुरक्षा बल एवं कोतवाली अयोध्या में तहरीर दी है। आरपीएफ ने बोल्ट चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
रेल पथ की निगरानी से जुड़े एक जिम्मेदार अधिकारी ने इसके पीछे गहरी साजिश की आशंका व्यक्त की है। यह घटना रविवार को प्रकाश में आई। एक रेलकर्मी ने रेल पुल से बोल्ट लापता देख सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) बराइक को इसकी सूचना दी। एसएसई ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
 
एसएसई की मानें तो रेल पुल पर लगे बोल्ट को कोई आसानी से नहीं खोल सकता है। इसमें रिंच एवं अन्य उपकरणों की मदद से ही काफी मशक्कत के बाद खोला जा सकता है। ऐसे में इस घटना को सामान्य चोरी नहीं माना जा सकता है। यदि दो-तीन बोल्ट और लापता हो जाते थे ट्रेन भी पलट सकती थी।
घटना प्रकाश में आने के बाद तत्काल ट्रैक मरम्मत का कार्य आरंभ किया गया। ट्रेनों का संचालन कासन पर किया गया। रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने इसे सामान्य चोरी बताई है। विधानसभा चुनाव एवं गणतंत्र दिवस के मद्देनजर प्रकरण उजागर होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। सीनियर सेक्शन इंजीनियर बराइक ने बताया कि घटना से संबंधित तहरीर रेलवे सुरक्षा बल एवं अयोध्या कोतवाली में दे दी गई है।
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख