suvichar

Vrindavan: बांकेबिहारी मंदिर परिसर बना जंग का मैदान, निजी सुरक्षाकर्मियों की दबंगई से लोग परेशान

Updated: शनिवार, 24 दिसंबर 2022 (14:41 IST)
वृंदावन। उत्तरप्रदेश के वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर एक बार फिर जंग का अखाड़ा बन गया है। बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दर्शन करने आए भक्तों के साथ मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में लगे प्राइवेट सुरक्षाकर्मी मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
 
निजी सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं के साथ जमकर मारपीट क्यों की, इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। बांकेबिहारी मंदिर का यह वीडियो शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है। घटना के समय मंदिर परिसर भक्तों से भरा हुआ था। मारपीट के दौरान वहां मौजूद लोगों ने पीटने वाले शख्स को बचाने की कोशिश भी नहीं की। लोगों का कहना है कि मंदिर में निजी सुरक्षाकर्मियों ने गुंडई मचा रखी है और वे आए दिन हंगामा करते रहते हैं।
 
मंदिर के सेवायत भी परेशान : उनका कहना है कि इनकी मनमानी से श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि मंदिर के सेवायत भी परेशान हैं। मंदिर प्रशासन ऐसी घटनाओं और समस्याओं से अनजान होकर सिर्फ आंख मूंद लेता है जिसके चलते मारपीट की घटनाएं आम हो गई हैं। निजी सुरक्षाकर्मियों की दबंगई से परेशान लोग अब इन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
 
श्रद्धालु की जमकर पिटाई : शुक्रवार की शाम बांकेबिहारी मंदिर प्रांगण में भक्तों का सैलाब था। निजी गार्ड और भक्त के बीच कुछ कहासुनी होती है और उसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ जाते हैं। मारपीट देखकर मंदिर परिसर में लगे गार्ड एकजुट होकर श्रद्धालु की जमकर पिटाई कर देते हैं। अन्य भक्त अपने बचाव के लिए मंदिर परिसर में भागने लगते हैं जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो जाता है।
 
मारपीट कितनी जायज? : अब प्रश्न उठता है कि भगवान के घर में मारपीट कितनी जायज है? यदि वहां मौजूद भीड़ निजी सुरक्षाकर्मियों पर टूट पड़ती या भगदड़ मच जाती तो उसका जिम्मेदार कौन होता?
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

इमरान को जेल धीरे-धीरे मार रहे आसिम मुनीर, इमरान के बेटों का सनसनीखेज आरोप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को देंगे बड़ी सौगात, 7500 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी ई-स्कूटी

'मेरी हत्या की साजिश रची गई...' सांसद चंद्रशेखर आजाद के इस बड़े खुलासे से मची खलबली

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर गिरेगी अमेरिका की गाज? 100% टैरिफ से देश में महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल!

अगला लेख