Daily Horoscope
✕

CM योगी का फरमान- स्वास्थ्य विभाग में 50 साल के ऊपर के बाबुओं की होगी छंटनी, 4 सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन

Updated: बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (10:35 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए योगी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में 50 साल व उससे अधिक उम्र के बाबुओं की तलाश शुरू कर दी है और देर रात इन सभी बाबुओं की छंटनी के आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसके लिए योगी सरकार ने 4 सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन भी किया है। स्क्रीनिंग कमेटी को जल्द से जल्द 50 साल से अधिक उम्र के बाबुओं की कार्यदक्षता और शारीरिक दक्षता के आधार पर स्क्रीनिंग करनी है और फिर उसके बाद छंटनी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
ALSO READ: छत्रपति शिवाजी के नाम पर होगा आगरा का मुगल म्यूजियम, CM योगी ने दिए आदेश
मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश में योगी सरकार ने देर रात स्वास्थ्य विभाग ने 50 साल से अधिक उम्र के बाबुओं की छंटनी को लेकर आदेश जारी करते हुए कहा है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधीनस्थ कार्यालयों व चिकित्सालयों में कार्यरत लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों की सेवा दक्षता सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में 4 सदस्य हैं और कमेटी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 50 वर्ष से अधिक आयु के कार्मिकों की स्क्रीनिंग की कार्रवाई पूरी करते हुए नियुक्ति प्राधिकारी को रिपोर्ट देगी।
ALSO READ: एक्शन में सीएम योगी, कंस्ट्रक्शन ऑर्डर पर लिया बड़ा फैसला
लेकिन सरकार के इस आदेश के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सरकार के इस आदेश से बेहद नाराज हैं। देर रात जारी इस आदेश के बाद राजनीति भी गरमा गई है। समाजवादी पार्टी ने अपने टि्वटर अकाउंट से सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि '5 साल तक संविदा। 50 साल में जबरन रिटायरमेंट। 5 साल का बहुमत लेकर आई भाजपा साढ़े 3 साल में ही यूपी से रोजगार का खात्मा करने पर आमादा है! किस बात का बदला ले रहे हैं? सीएम दें जवाब...!'

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

राजस्थान के पोखरण में अडानी के 'बघीरा 'AT1' का सफल परीक्षण, 8 KM दूर तक दुश्मन के टैंक को कर सकता है तबाह

Ahmedabad News : अहमदाबाद पहुंचीं माता अमृतानंदमयी देवी अम्मा, दर्शन के लिए उमड़े हजारों भक्त, CM भूपेंद्र पटेल ने लिया आशीर्वाद

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अगला लेख