Hanuman Chalisa
✕

प्रेमिका से मिलने जा रहा अतीक का इनामी गुर्गा सद्दाम दिल्ली से गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 28 सितम्बर 2023 (14:37 IST)
Abdul Samad alias Saddam arrested from Delhi: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अतीक अहमद गिरोह के सक्रिय सदस्य और एक लाख रुपए के इनामी अपराधी अब्दुल समद उर्फ सद्दाम को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
 
एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक प्रयागराज के पुरामुफ्ती के रहने वाले अपराधी सद्दाम को 27/28 सितंबर की दरमियानी रात करीब दो बजे दिल्ली के मालवीय नगर से गिरफ्तार किया गया।
 
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक सद्दाम, अतीक अहमद गिरोह का सक्रिय सदस्य और अतीक के भाई अशरफ का साला है। बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ प्रयागराज और बरेली में धोखाधड़ी तथा साजिश रचने समेत विभिन्न आरोपों में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं।
 
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की इसी साल 15 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसटीएफ सूत्रों ने सद्दाम से की गई पूछताछ के हवाले से बताया कि वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र में जगह बदल-बदल कर रह रहा था।
 
एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, वह आज अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए जा रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया। एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक सद्दाम ने पूछताछ में यह भी बताया है कि वह बरेली के खुशबू एनक्लेव में रह रहा था।
 
सूत्रों के अनुसार, पूर्व में उसका बहनोई अशरफ बरेली जेल में बंद था और वह उसे जेल में कारागार कर्मियों की मिलीभगत से रसद सामग्री पहुंचाता था और जमीनों की खरीद-फरोख्त का काम करता था।
 
सद्दाम से पूछताछ में यह भी पता चला है कि बरेली में वह लाला गद्दी, नाजिश, सैयद साहब और फुरकान नामक व्यक्तियों के साथ मिलकर विवादित जमीनों के मामले में हस्तक्षेप कर धन ऐंठता था।
 
एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक संबंधित थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार सद्दाम के खिलाफ भारतीय दंड विधान और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। (एजेंसी/वेबदुनिया) 
 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख