Hanuman Chalisa
✕

वाराणसी में गन पॉइंट पर लूटे 147 भरे सिलेंडर, अखिलेश यादव ने कहा- मुफ्त सिलेंडर का वादा इसी तरह पूरा होगा

Updated: रविवार, 1 दिसंबर 2024 (23:58 IST)
armed robbery at a gas agency in varanasi : वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित गैस सिलेंडर एजेंसी से कथित तौर पर बदमाश 147 गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी पुष्टि की और कहा कि घटना लूट की है या चोरी की, इसकी जांच की जा रही है।
 
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर सत्तारूढ़ दल पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लतीफा बनाकर छोड़ दिया जो गंभीर रूप से निंदनीय है।
 
वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छतेरी गांव स्थित गैस सिलेंडर एजेंसी से शनिवार की रात बदमाश 147 गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए। गोमती जोन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रमोद कुमार ने बताया कि मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छतेरी गांव स्थित गैस सिलेंडर एजेंसी से शनिवार की रात बदमाशों द्वारा 147 गैस सिलेंडर उठा ले जाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि यह लूट है या चोरी इसकी अभी जांच की जा रही है।
 
डीसीपी ने कहा कि गार्ड ने चाकू दिखाकर लूट की बात बताई है उसके सिर पर चोट लगी है, परंतु चोट पुरानी लग रही है। उन्होंने कहा कि गॉर्ड को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है और आस पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जा रही है।
 
इस बीच घटना को लेकर रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक जारी किया। उन्होंने कहा, ‘‘देश के प्रधान संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भरे हुए 147 सिलेंडरों की गन पॉइंट पर लूट की खबर चौंकाने वाली है।’’
 
यादव ने कहा, ‘‘ जनता आपस में भाजपा सरकार का मज़ाक़ उड़ाते हुए पूछ रही है कि ये लुटेरे जाते-जाते कहीं ये कहकर तो नहीं गये हैं कि ‘होली-दिवाली’ का मुफ़्त सिलेंडर का वादा भाजपा सरकार ख़ुद पूरा करेगी या उसको भी इसी तरह ही….।’’ सपा प्रमुख ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लतीफ़ा बनाकर छोड़ दिया। गंभीर रूप से निंदनीय!’’ इनपुट भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

पहले सोना न खरीदने की सलाह, अब 'बचत' की चेतावनी—2027 के बड़े संकट से पहले क्या संकेत दे रहे हैं पीएम मोदी?

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

सुप्रीम कोर्ट की बिहार के जज को फटकार, कहा- 'खुद को बाहुबली समझना बंद कीजिए'

मोहन सरकार के तीन साल पूरे होने के बीच चित्रकूट में होगा मंत्रियों का चिंतन शिविर, विभागों के कामकाज का देंगे प्रेजेंटेशन

पाखंडी कहीं का... जमशेदपुर में बाबा रामदेव ने साधा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा निशाना, जानें और क्या कहा

अगला लेख