biodatamaker
✕

संभल के चंदौसी में मिली 150 साल पुरानी बावड़ी, खुदाई में मिले 4 कमरे

Published: रविवार, 22 दिसंबर 2024 (13:57 IST)
Sambhal news in hindi : उत्तर प्रदेश में संभल के चंदौसी में ASI और पुरातत्व विभाग की खुदाई रविवार को भी जारी रही। चंदौसी में खुदाई के दौरान बावड़ी नुमा स्ट्रक्चर मिला है। दावा किया जा रहा है कि 150 साल पुरानी यह बावड़ी 400 वर्ग मीटर के दायरे में बनी हुई है। इसमें प्रशासन को छोटे-छोटे 4 कमरे भी मिले हैं।
 
बताया जा रहा है यह तीन मंजिला बावड़ी 1857 में बनी थी। इसके अंदर 12 कमरे, एक कुआं व सुरंग भी बताई जा रही है। हालांकि अब तक हुई खुदाई में 4 कमरे स्पष्‍ट नजर आ रहे हैं।  
 
संभल के चंदौसी क्षेत्र में स्थित सदियों पुरानी बावड़ी पर रविवार को भी खुदाई का काम जारी रहा। संभल के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। उन्होंने बावड़ी का जायजा लिया है। बावड़ी काफी पुरानी इसलिए यहां 2 जेसीबी की मदद से काफी धीमी गति से काम चल रहा है। 
 
 
नगर पालिका चंदौसी के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर ने कहा कि जैसे ही हमें पता चला कि यहां एक बावड़ी है, हमने यहां खुदाई का काम शुरू कर दिया। हम इसे पुनर्स्थापित करने की पूरी कोशिश करेंगे।
 
संभल में भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) की टीम शनिवार को कल्कि मंदिर पहुंची थी। ASI टीम ने पांच अलग-अलग जगह का सर्वे किया था, जिसमें 19 कुएं और 5 तीर्थ शामिल थे। एएसआई की टीम ने कल्कि मंदिर में स्थित प्राचीन कृष्ण कूप का सर्वे किया।
edited by : nrapendra gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

सौरभ दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल भेजा

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में

पुतिन और ट्रंप की डीजल डील क्या है?

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव डूबी, 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से मातम

अगला लेख