sundarkand

सीएम ऑफिस के सामने आत्मदाह का प्रयास, 4 लोग गिरफ्तार

Updated: रविवार, 19 जुलाई 2020 (13:56 IST)
लखनऊ/अमेठी। नाली विवाद की सुनवाई कथित रूप से न होने से परेशान मां-बेटी द्वारा लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह की कोशिश के मामले में पुलिस ने अमेठी में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गौरीगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी अर्पित कपूर ने रविवार को बताया कि इस मामले में अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में अर्जुन, सुनील, राजकरन और राम मिलन नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन लोगों का आत्मदाह की कोशिश करने वाली सफिया और उसकी बेटी गुड़िया के साथ नाली को लेकर विवाद था। इन लोगों के खिलाफ गत 9 मई को जामो थाने में मामला भी दर्ज हुआ था।

कपूर ने बताया कि मां-बेटी को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के जिलाध्यक्ष कदीर खान को लखनऊ पुलिस ने अमेठी में शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

इस बीच, लखनऊ के सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसी सफिया की हालत चिंताजनक है जबकि उसकी बेटी की हालत में सुधार हो रहा है।

गौरतलब है कि अमेठी के जामो थाना क्षेत्र की रहने वाली सफिया और उसकी बेटी गुड़िया ने नाली के विवाद में अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई न किए जाने से क्षुब्ध होकर गत शुक्रवार लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने खुद को आग लगा ली थी। दोनों को गंभीर रूप से झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में एआईएमआईएम और कांग्रेस के कुछ नेताओं पर उकसाने का आरोप लगाया गया है। (भाषा)

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

CM योगी का बड़ा बयान, सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहती हैं कुछ ताकतें, भारत विरोधी साजिशों से किया आगाह

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

योगी सरकार का बड़ा कदम, IIT कानपुर और IIM इंदौर बनेंगे यूपी जल निगम ग्रामीण के नॉलेज पार्टनर, AI से होगी जल योजनाओं की निगरानी

दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रदर्शनकारी को गोली लगने का दावा गलत, मेडिकल रिपोर्ट में नहीं मिले सबूत

खरीफ बुआई 95% के करीब, 107 लाख हेक्टेयर में पूरा हुआ आच्छादन : शाही

अगला लेख