बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Akhilesh Yadav made a big mistake on social media
Written By अवनीश कुमार
Last Updated : गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (21:07 IST)

सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की चूक बनी बड़ी कांटा, BJP ने जमकर कसा तंज

सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की चूक बनी बड़ी कांटा, BJP ने जमकर कसा तंज - Akhilesh Yadav made a big mistake on social media
लखनऊ। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से आज गुरुवार को एक बड़ी चूक हो गई और उन्होंने जल्दबाजी में टि्वटर हैंडल के माध्यम से प्रदेश की जनता को रामनवमी की शुभकामनाएं दे दीं।

 
इसके बाद सोशल मीडिया पर तंज कसने वालों का तांता लग गया और लोग अखिलेश यादव पर सवाल खड़े करने लगे तो वहीं बीजेपी कुछ नेता भी सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव पर तंज कसना शुरू कर दिया। इसके बाद आनन-फानन में अखिलेश यादव को अपना ट्वीट संशोधित करते हुए उन्होंने दोबारा से लिखा कि आपको और आपके परिवार को महानवमी की अनंत मंगलकामनाएं।





लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर उनका पहला ट्वीट तेजी के साथ वायरल होता रहा और लोग अखिलेश यादव पर सवाल खड़े करते नजर आए। आइए आपको बताते हैं किसने क्या कहा?

 
बीजेपी ने कसा तंज: अखिलेश यादव के स्टेट के बाद भाजपा के उत्तरप्रदेश के ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट से तंज कसते हुए कहा गया कि 'गुमशुदा की तलाश......... नाम:- अखिलेश यादव, संसदीय क्षेत्र:- आजमगढ़, नोट:- आज ही इन्हें ट्विटर पर 'रामनवमी' की शुभकामनाएं देते पाया गया था। कोई जानकारी मिलने पर...।

 
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 'हे राम, अपने आपको हिन्दू कहने वाले इन लोगों को रामनवमी और महानवमी में फर्क ही नहीं पता। भगवान राम इन्हें सद्बुद्धि दे...।
 
तो वहीं अखिलेश यादव के वायरल हो रहे पोस्ट को लेकर पूरे प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर अखिलेश को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सिर्फ और सिर्फ ये लोग हिन्दू बनने का ढोंग करते हैं। वहीं समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता भी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के बचाव में सोशल मीडिया पर उतर आए और अनर्गल मजाक उड़ा रहे लोगों को जवाब देना शुरू कर दिया। इसके चलते सोशल मीडिया पर राजनीतिक महासंग्राम जारी है।
ये भी पढ़ें
नवजोत सिंह सिद्धू ने की केसी वेणुगोपाल और हरीश रावत से मुलाकात, जानें क्या बात हुई?