dharma sangrah

अखिलेश ने ज्ञानवापी मामले को अयोध्या से जोड़ा, कहा-भाजपा कुछ भी कर सकती है

Updated: गुरुवार, 19 मई 2022 (14:46 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के मुद्दे को लेकर एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने इसे अयोध्या से जोड़ते हुए कहा कि भाजपा कुछ भी कर सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में रात के अंधेरे में मूर्तियां रखवा दी थीं।

ALSO READ: ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट में हिंदू धार्मिक चिह्नों का जिक्र, प्रशासन ने नहीं किया सहयोग
अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या से बेहतर कोई नहीं जानता होगा, एक समय ऐसा था कि रात के अंधेरे में मूर्तियां रख दी गईं। भाजपा कुछ भी कर सकती है, कुछ भी करा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा अंग्रेजों की तरह 'बांटों और राज करो' फॉर्मुले पर चल रही है।
 
सपा प्रमुख ने कहा कि हमारे हिंदू धर्म में यह है कि कहीं पर भी पत्थर रख दो, एक लाल झंडा रख दो, पीपल के पेड़ के नीचे तो मंदिर बन गया।
 
उन्होंने कहा कि जहां तक धार्मिक स्थानों का सवाल है, भाजपा को 1991 ऐक्ट की परवाह नहीं है। भाजपा जानती है कि बुनियादी सवालों पर चर्चा होगी तो उसका सफाया हो जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के साथ ही वाराणसी की सिविल कोर्ट में भी सुनवाई होना है। वाराणसी कोर्ट में 6 और 7 मई को हुए सर्वे की रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है जबकि दूसरी रिपोर्ट कुछ ही देर में अदालत को सौंप दी जाएगी।
 
इस बीच अधिवक्ता विष्णु जैन ने कहा कि हमने अभी तक हलफनामा दाखिल नहीं किया है। SC ने आज मामले को सुनवाई के लिए रखा है। इस बीच अतिरिक्त घटनाक्रम हुए हैं जिन्हें अदालत के रिकॉर्ड में लाया जाना है। इसलिए, हम अदालत से कुछ समय मांगेंगे।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

'नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन हृदय में भारत हो', नेल्लोर में CM योगी ने बताई विकसित भारत की दिशा

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के हर विश्वविद्यालय-महाविद्यालय में बनेगा मानसिक स्वास्थ्य सहायता कक्ष

अगला लेख