Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

साध्वी प्राची के बयान पर बवाल, अखाड़ा परिषद भी नाराज

रविवार, 8 नवंबर 2020 (14:13 IST)
प्रयागराज। अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची के विवादित बयान पर अखाड़ा परिषद ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे गलत करार दिया है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि साध्वी प्राची को ऐसे भड़काऊ बयान नहीं देने चाहिए। हालांकि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि अगर क्रिया होगी तो उसके खिलाफ प्रतिक्रिया भी होगी। अगर कोई मंदिर में जाकर नमाज पड़ेगा तो हिंदू जनमानस भी मस्जिद में हवन और पूजा करेगा।
 
महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि ऐसे मामलों में कानून अपना काम करता है और मथुरा के मामले में भी मंदिर में नमाज पढ़ने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसलिए साधु संतों को ऐसे विवादित बयानबाजी नहीं करनी चाहिए जिससे धार्मिक उन्माद पैदा हो।
 
महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि इस तरह का बयान समाज में नफरत फैलाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर में नमाज पढ़े जाने का विरोध किया जाना चाहिए, लेकिन कोई साधु संत अगर यह कहे कि मस्जिद में जाकर पूजा पाठ करेंगे तो यह गलत है।
 
उन्होंने कहा कि साध्वी प्राची ने मस्जिदों में जाकर हनुमान चालीसा पढ़ने का बयान मथुरा के नंद बाबा मंदिर में नमाज पढ़ने की घटना के विरोध में दिया है। वह साध्वी हैं मै उनका सम्मान करता हूं फिर भी साधु- महात्मा और संतो को विवादित बयानों से बचना चाहिए। इस प्रकार के बयानों से समाज में नफरत की भावना जन्म लेती है, विरोध करना चाहिए, मैने भी विरोध किया है। बयान हमेशा संविधान के दायरे में हो, उससे हटकर नहीं होना चाहिए।
 
अध्यक्ष ने देश में लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर साध्वी प्राची के दिए गए बयान का समर्थन किया है। महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि निश्चित तौर पर लव जिहादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और इसके लिए सरकार को भी कड़े कानून बनाने की जरूरत है ताकि हिंदू बहन बेटियों को लव जिहादियों के चंगुल में फंसने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा है कि लव जिहादियों को चौराहे पर फांसी पर लटकाया जाना चाहिए।
 
महंत नरेंद्र गिरी ने लव जिहाद को रोकने के लिए मौलवी और मौलाना द्वारा कोई अपील न किए जाने को भी मिलीभगत करार दिया है। (वार्ता)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी, लक्ष्य का 82.69 फीसदी कार्य हुआ पूरा

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

योगी सरकार का बड़ा अभियान, विद्यालयों में होगा सर्वांगीण विकास कार्यक्रम, डिजिटल शिक्षा पर रहेगा जोर

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

अगला लेख