Daily Horoscope
✕

UP: 32 दिन पत्नी से खफा पति को मिन्नतों के बाद ताड़ के पेड़ से नीचे उतार पाई पुलिस

Updated: सोमवार, 29 अगस्त 2022 (22:07 IST)
मऊ। उत्तरप्रदेश के मऊ जिले में पति-पत्नी के झगड़े को लेकर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।   इस मामले में पति राम प्रवेश (42) इतना नाराज था कि वो पिछले 32 दिनों से 100 फीट ऊंचे ताड़ के पेड़ पर रह रहा था। पति तक न कोई पहुंच पा रहा था और न ही वो नीचे उतरने का नाम ले रहा था।
 
कई बार पुलिस आई और तमाम कोशिशों के बावजूद भी वो नीचे नहीं उतरा। ऐसे में बेटे की इस करतूत से परेशान पिता थक-हारकर उसे खाना ले जाता था। वो ऊपर से रस्सी लटकाता था और खाना वहीं खींचकर खा लेता था। झोले में रखे पानी के बोतल से पानी भी पी लेता था।
 
जब मामले की जानकारी मऊ के उच्च अधिकारियों को पता चली तो एसडीएम, सीओ सिटी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिर पेड़ के चारों तरफ जाल लगाया गया। जाल लगने के बाद पति समझ गया कि अब उतर जाना ही मुनासिब होगा नहीं तो जबरन उतारा जाएगा। ऐसे में वो उसने जाल पर छलांग लगा दी।
 
राम प्रवेश के बूढ़े पिता श्रीकिशुन राम ने बताया कि यहां रोज गांव के आसपास के लोग देखने के लिए आते थे। उन्होंने आगे बताया कि राम प्रवेश का पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। बस झगड़ा तक बात नही रह पाती थी बल्कि पत्नी राम प्रवेश को बहुत मारती थी। इन दोनों के बीच पिछले 6 महीने से झगड़ा हो रहा था। इसलिए वह ताड़ के पेड़ पर 32 दिन से चढ़ा हुआ था।(सांकेतिक चित्र)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

QUAD फोटो सेशन में BRICS जैसा वाकया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थपथपाई PM मोदी की पीठ, वीडियो वायरल

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

अगला लेख