biodatamaker
✕

प्रशासन ने कोटा से आए 93 बच्चों सहित 120 लोगों के घरों पर नोटिस चिपकाए

Updated: गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (12:29 IST)
शाहजहांपुर (उत्तरप्रदेश)। जिले में राजस्थान के कोटा से आए 93 बच्चों समेत 120 लोगों को घर में पृथक रखे जाने के बाद अब प्रशासन ने उनके घरों पर नेाटिस भी चिपका दिए हैं।
 
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने गुरुवार को फोन पर कहा कि यहां के बच्चे जो राजस्थान के कोटा शहर में इंजीनियरिंग व मेडिकल आदि की तैयारी कर रहे थे और लॉकडाउन के चलते कोटा में ही फंस गए थे, उन्हें यहां शासन के निर्देश पर लाया गया है तथा उनके रैपिड टेस्ट करने के बाद उन्हें 14 दिन के लिए घर में ही पृथक रखने को कहा गया है।
ALSO READ: UP के छात्रों को वापस लाने के फैसले से बिहार में गरमाई राजनीति
उन्होंने बताया कि उनमें हालांकि कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले लेकिन इसके बाद भी पूरी एहतियात बरतते हुए उनके घरों पर नोटिस चिपका दिए गए हैं ताकि उनके परिवार के सदस्य किसी से न मिले और न ही कोई बाहरी व्यक्ति उनके घर जाए।
 
जिलाधिकारी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के दल लगातार उनके घरों पर जाकर उनसे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ले रहे हैं और नियंत्रण कक्ष से भी इन लोगों पर पूरी नजर रखी जा रही है।
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने रैपिड किट से जांच पर रोक लगाने के सवाल पर कहा कि विभागीय टीम सभी छात्रों के घर पर जाकर उनसे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ले रही है और शासन से जैसे निर्देश प्राप्त होंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख