Hanuman Chalisa

अयोध्या के धन्नीपुर में मस्जिद निर्माण को मंजूरी

शनिवार, 4 मार्च 2023 (12:34 IST)
अयोध्या। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस बीच अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने धन्नीपुर मस्जिद के निर्माण को अंतिम मंजूरी दे दी। ADA के फैसले के बाद जल्द ही मस्जिद निर्माण शुरू हो जाएगा।
 
बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि फैसले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सरकार ने अयोध्या जिले के धन्नीपुर गांव में 5 एकड़ जमीन दी थी। इस पर ‘इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन’ ट्रस्ट द्वारा एक मस्जिद, अस्पताल, शोध संस्थान, सामुदायिक रसोई और एक पुस्तकालय का निर्माण कराया जाना है।
 
मंजूरी न मिलने और एडीए द्वारा भूमि उपयोग के परिवर्तन के मामले के कारण मस्जिद के निर्माण में 2 साल से अधिक की देरी हुई।
 
अयोध्या के संभागीय आयुक्त और एडीए के अध्यक्ष गौरव दयाल ने कहा कि हमने शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में अयोध्या मस्जिद की परियोजना को मंजूरी दे दी है। कुछ विभागीय औपचारिकताओं के बाद स्वीकृत नक्शे कुछ दिन में इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन को सौंप दिए जाएंगे।
 
ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन ने बताया कि सभी मंजूरी मिलने के बाद एक बैठक की जाएगी और मस्जिद के निर्माण की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
 
हुसैन ने कहा कि हमने 26 जनवरी, 2021 को मस्जिद की नींव रखी थी, हमने इस दिन को अयोध्या मस्जिद की नींव रखने के लिए चुना क्योंकि सात दशक पहले इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था।
 
अयोध्या जिले के धन्नीपुर गांव में एक मस्जिद, अस्पताल, शोध संस्थान, सामुदायिक रसोई और पुस्तकालय के निर्माण की मंजूरी के लिए जुलाई 2020 में अयोध्या विकास प्राधिकरण में आवेदन किया गया था।
 
गौरतलब है कि नौ नवंबर, 2019 को एक ऐतिहासिक फैसले में उच्‍चतम न्‍यायालय ने अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण का आदेश दिया था और सरकार से जिले में एक प्रमुख स्थान पर मस्जिद के निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन आवंटित करने को कहा था।
 

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

UP के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के पीजी डिप्लोमा की मान्यता उच्च स्तर की

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

दतिया उपचुनाव : भारत सिंह कुशवाह बोले- विकास के दम पर जीतेंगे, भाजपा को मिल रहा बड़ा समर्थन

समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंचा 13 साल का अमिताभ, बोला- ताऊ ने मकान पर लगाया ताला, जांच में सामने आई हकीकत

अगला लेख