Hanuman Chalisa

खौफनाक, छत पर सो रही 3 नाबालिग बहनों पर फेंका रासायनिक पदार्थ

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (14:08 IST)
गोंडा। उत्तरप्रदेश के गौंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के पसका गांव में सोमवार रात एक घर की छत पर सो रही दलित परिवार की तीन नाबालिग लड़कियां रासायनिक पदार्थ फेंके जाने से झुलस गईं। तीनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि सोमवार की रात एक घर की छत पर तीन नाबालिग लड़कियां एक साथ सो रही थीं। सोते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बड़ी लड़की खुशबू (17) को लक्ष्य करते हुए कोई रासायनिक पदार्थ फेंक दिया गया, जिससे वह करीब 30% फीसद झुलस गई।
 
साथ में सोए होने के कारण रासायनिक पदार्थ की चपेट में उसकी दो छोटी बहनें कोमल (7) व मुस्कान (5) भी आ गई। दोनों क्रमशः बीस तथा सात-आठ फीसद झुलस गईं। तीनों को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां इलाज चल रहा है।
 
उन्होंने बताया कि डाक्टरों के अनुसार, तीनों की हालत खतरे से बाहर है। एसपी ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम द्वारा रासायनिक पदार्थ का परीक्षण किया जा रहा है।
 
मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फारेंसिक टीम व श्वान दल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। (भाषा) 

Show comments

Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

AI नहीं असली वीडियो, वायनाड में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, खिलौनों की तरह मलबे में बहे बस और ट्रक

Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं

पत्नी को मारने 620 किमी दूर से इंदौर लाया कोबरा, ऐसे हत्‍या को बताया हादसा, शिवानी हत्याकांड में पति को उम्रकैद

सभी देखें

Champat rai : इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान, क्यों हैं चुप, रामभक्तों को लिखे पत्र में क्या कहा

योगी सरकार बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र, आईआईटी दिल्ली का लेगी सहयोग

राजनीति से संन्यास की ओर दिग्विजय सिंह, दशहरे से शुरु करेंगे उज्जैन से अयोध्या तक की यात्रा

उद्योगों की मांग के अनुरूप युवाओं को दक्ष बनाने में जुटी योगी सरकार

Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

अगला लेख