Daily Horoscope
✕

यूपी में बड़ा हादसा, अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी ट्रक से टकराई, 6 की मौत

Updated: रविवार, 29 मई 2022 (10:19 IST)
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में लखीमपुर-बहराइच राज्य मार्ग पर रविवार को कर्नाटक से श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जा रहा टेंपो ट्रैवलर एक वाहन की ट्रक से टकरा गया। इस भीषण हादसे में 6 श्रृद्धालुओं की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस के अनुसार कर्नाटक से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर गाड़ी तेज रफ्तार ट्रक में जा टकराई। इस हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार 2 महिलाओं समेत 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से चार की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
 
यह सभी श्रद्धालु कर्नाटक से अयोध्या श्री राम जन्मभूमि का दर्शन पूजन करने के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को वाहन से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

अगला लेख