Daily Horoscope
✕

विपक्ष के हंगामे के बीच यूपी विधानसभा में 8479.53 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

Updated: गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (14:54 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 8479.53 करोड़ रुपए का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के 4 महीनों के लिए 1,68,903.23 करोड़ रुपए का लेखानुदान भी विधानसभा में प्रस्तुत किया।

ALSO READ: यूपी चुनाव: योगी, प्रियंका, अखिलेश सब मैदान में, लेकिन मायावती हैं कहां?
 
राज्य के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना के बजट पेश करने के दौरान कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समक्ष आकर प्रदर्शन करने लगे। ये सभी लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग कर रहे थे। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही पहले आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। बाद में आधा घंटा और फिर 15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की गई।
 
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने गुरुवार को विधानसभा में चालू वित्तीय वर्ष के लिए 8479.53 करोड़ रुपए का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के 4 महीनों (अप्रैल से जुलाई) के लिए 1,68,903.23 करोड़ रुपए का लेखानुदान भी विधानसभा में प्रस्तुत किया। इससे पहले विधानसभा में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के द्वितीय अनुपूरक अनुदानों की मांगों और 2022-23 के आय-व्ययक को सदन के पटल पर रखा। खन्ना ने 2022-23 के एक भाग के लिए लेखानुदान प्रस्तुत किया।
 
विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित के गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे आसन पर बैठते और कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक प्रभुनारायण यादव के पुलिस उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए सदन में चर्चा कराने की मांग की। इस बीच कांग्रेस दल की नेता आराधना मिश्रा मोना केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग लेकर दल के सदस्यों के साथ अध्यक्ष के आसन के समक्ष में आकर नारेबाजी करने लगीं।
 
इसके बाद सपा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के सदस्य भी आसन के समक्ष आकर नारेबाजी करने लगे। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के द्वितीय अनुपूरक अनुदानों की मांगों और 2022-23 के आय व्ययक को सदन के पटल पर रखा। हंगामा बढ़ते देख विधानसभा अध्यक्ष दीक्षित ने 11 बजकर 17 मिनट पर विधानसभा की कार्यवाही आधा घंटा के लिए स्थगित कर दी। उसके बाद 12 बजकर 20 मिनट तक के लिए और फिर 12 बजकर 35 मिनट तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की गई।

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

Indore News : इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में चला बुलडोजर, 42 मकान जमींदोज

पहले सोना न खरीदने की सलाह, अब 'बचत' की चेतावनी—2027 के बड़े संकट से पहले क्या संकेत दे रहे हैं पीएम मोदी?

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

सुप्रीम कोर्ट की बिहार के जज को फटकार, कहा- 'खुद को बाहुबली समझना बंद कीजिए'

मोहन सरकार के तीन साल पूरे होने के बीच चित्रकूट में होगा मंत्रियों का चिंतन शिविर, विभागों के कामकाज का देंगे प्रेजेंटेशन

अगला लेख