dharma sangrah
✕

यूपी में जबरन धर्मांतरण प्रतिषेध कानून के तहत 7 लोग गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 5 दिसंबर 2020 (16:29 IST)
सीतापुर (यूपी)। सीतापुर जिले में एक हिन्दू लड़की का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ नए धर्मांतरण प्रतिषेध कानून के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें से 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने बताया कि लड़की की मां के अनुसार घटना 24 नवंबर की है।
ALSO READ: लव जिहाद पर लगाम लगाने वाले यूपी सरकार के अध्यादेश को राज्यपाल की मंजूरी
उन्होंने बताया कि लड़की अपने घर से लापता हो गई थी और इस मामले का मुख्य आरोपी जिब्रील भी गांव से तभी से गायब है। इस मामले में पुलिस ने 27 नवंबर को मामला दर्ज किया था। सीतापुर के अपर पुलिस अधीक्षक राजीव दीक्षित ने बताया कि इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ नए धर्मांतरण प्रतिषेध कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और अगर जांच में पुलिस की कोई भी लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में मुख्य अभियुक्त का भाई इसराइल और एक अन्य रिश्तेदार उस्मान शामिल है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख