manglik dosh calculator
✕

प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहने के आरोप में 'आप' के 6 नेताओं पर मुकदमा

Updated: शुक्रवार, 3 मार्च 2023 (12:39 IST)
बलिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने, उन्हें धमकी देने और पुतला दहन करने के मामले में उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाने में आम आदमी पार्टी (आप) के 6 नेताओं के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि गड़वार थाना प्रभारी राज कुमार सिंह की तहरीर पर गुरुवार रात गड़वार थाने में 'आप' के 6 नेताओं- विपिन तिवारी, राम दरस यादव (जिला उपाध्यक्ष), सत्येन्द्र वर्मा (क्षेत्रीय अध्यक्ष), उषा राय, अमर नाथ यादव और श्रवण विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
 
सिंह की तहरीर के अनुसार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में गड़वार थाना क्षेत्र के रतसड़ कस्बे के गांधी आश्रम तिराहे पर गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ अपशब्द कहते हुए देख लेने की धमकी दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका गया।
 
गड़वार थाना प्रभारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने मौके से 'आप' नेताओं की गिरफ्तारी का प्रयास किया, लेकिन वे फरार हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

महिला आरक्षण विधेयक पर बोले पीएम मोदी, 'नारी शाक्ति से किया वादा पूरा करके रहेंगे'

परिसीमन और 50% फॉर्मूला, शशि थरूर ने खोली सरकार के दावे की पोल! जानिए किसको होगा घाटा

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

अगला लेख