Hanuman Chalisa
✕

कानपुर के बाल संरक्षण गृह में 5 गर्भवतियों समेत 57 कोरोनावायरस से संक्रमित

Updated: सोमवार, 22 जून 2020 (10:14 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश में कानपुर जिले के स्वरूप नगर क्षेत्र में स्थित राजकीय बाल संरक्षण गृह (बालिका) की 56 संवासिनी और एक सुरक्षाकर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यहां मिली संवासिनियों में 7 गर्भवती हैं जिनमें 5 कोरोना पॉजिटिव हैं।
 
इस घटना को लेकर देर रात बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में मंडलायुक्त डॉ. सुधीर एम. बोबड़े की मौजूदगी में जिलाधिकारी ब्रह्मदेवराम तिवारी ने बताया कि राजकीय बाल संरक्षण गृह (बालिका) में कुल 57 कोविड संक्रमित पाए गए। इनमें गर्भवती 7 संवासिनियों में 2 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 5 कोरोना से ग्रसित हैं। पांचों संक्रमित आगरा, एटा, कन्नौज फिरोजाबाद एवं कानपुर के बाल कल्याण समिति से संदर्भित करने के पश्चात यहां रह रही थीं। ये पांचों प्रवेश के समय से ही गर्भवती थीं।
 
संक्रमित संवासिनियों में 2 को एलएलआर तथा 3 को रामा मेडिकल कॉलेज में कॉविड प्रोटोकाल के अनुसार इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। साथ ही साथ जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा कानपुर संवासिनी गृह को लेकर गलत उद्देश्य से पूर्णतया असत्य सूचना फैलाई गई है। आपदाकाल में ऐसा कृत्य संवेदनहीनता का उदाहरण है। कृपया किसी भी भ्रामक सूचना को जांच बिना पोस्ट न करें। जिला प्रशासन इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु लगातार तथ्य एकत्र कर रहा है।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख