dharma sangrah

कातिल कार, बागपत जिले में दम घुटने से 4 मासूमों की मौत

Updated: शनिवार, 8 मई 2021 (00:02 IST)
बागपत में एक कार 4 मासूमों की कातिल बन गई है। कार में बंद बच्चों की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कोविड के चलते सभी स्कूल बंद चल रहे हैं। घर में बंद बच्चे बोर हो रहे हैं। कुछ बच्चे संयुक्त रूप से खेल रहे थे। खेलते हुए मासूम बच्चे आई-20 कार के अंदर बैठ गए, गाड़ी का अंदर से ऑटो लॉक लग गया, कार में सफोकेशन के चलते बच्चों का दम घुटने लगा और चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांचवें बच्चे को कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया है, हालत गंभीर होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र के सिंगोली तंगा गांव में अनिल त्यागी की आई-20 कार उसके घर के बाहर खड़ी हुई थी। कार के अंदर आस-पड़ोस के बच्चे बैठकर खेल रहे थे। उसी दौरान गाड़ी में जब बच्चे खेल रहे थे तो गाड़ी ऑटो लॉक हो गई। गाड़ी में 8 वर्षीय नियति, 4 वर्षीय वंदना, 4 वर्षीय अक्षय, 7 वर्षीय कृष्णा और 8 वर्षीय शिवांश बंद हो गए।
 
कार के ऑटो लॉक होने के चलते बच्चे बाहर नही निकल सके, जिसके कारण 4 बच्चों का कार में ही दम घुट गया और उनकी मौत हो गई। जबकि शिवांश को गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकाला तो उसकी हालत भी नाजुक थी। आनन-फानन में शिवांश को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही चांदी नगर थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वही मृतक बच्चों के परिजनों कर रो-रोकर बुरा हाल है। अपने कलेजे के टुकड़ों को खोकर ये परिवार कार मालिक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। 
 
इन लोगों का कहना है कि गाड़ी लॉक होती तो बच्चे उसमें बैठ नही पाते। फिलहाल पुलिस ने कार में सफोकेशन के चलते दम घुटने से हुई चारों बच्चों की मौत के बाद उनके शवों का पंचनामा भर कर बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी हैं।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख