sundarkand

3 सब इंस्पेक्टर्स को भारी पड़े विकास दुबे के खजांची से संबंध

Updated: शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 (10:21 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर के चौबेपुर में हुए बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई से संबंध 3 सब इंस्फेक्टर्स को भारी पड़ गए। उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

आईजी कानपुर मोहित अग्रवाल ने मुठभेड़ में मारे गए आरोपी विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई के साथ 3 पुलिसकर्मियों के संबंधों की जानकारी होने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

क्या है मामला - बिकरू कांड के बाद से पुलिस लग रहे आरोपों से धूमिल हुई छवि को सुधारने के लिए कुछ दिन पहले ही आईजी कानपुर मोहित अग्रवाल ने कड़े निर्देश देते हुए कहा था कि कोई भी पुलिसकर्मी किसी भी अपराधी से ना तो कोई संबंध रखें और ना ही उनके कार्यक्रमों में जाए अगर ऐसा करते हुए कोई भी पुलिसकर्मी पाया जाता है तो उस पर विभागीय कार्रवाई निश्चित तौर पर की जाएगी।

इसी दौरान आईजी कानपुर मोहित अग्रवाल को सूचना मिली की अपराधी विकास दुबे के खजांची जय कांत बाजपेई के ब्रह्म नगर में बने हुए मकान में उप निरीक्षक राजकुमार, उप निरीक्षक उस्मान अली और उप निरीक्षक खालिद रहे हैं। इस मकान का विवाद कानपुर विकास प्राधिकरण में भी लंबित है।

इसके बाद आईजी कानपुर में क्षेत्राधिकारी नजीराबाद श्रीमती गीतांजलि के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी के आदेश दिए आई जी के आदेश पर गठित टीम ने छापेमारी की तो तीनों ही उपनिरीक्षक जय कांत बाजपेई के विवादित मकान में रहते हुए पाए गए।

इसके बाद आईजी कानपुर में तत्काल प्रभाव से तीनों ही उपनिरीक्षक को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं।

क्या बोले आईजी कानपुर - आईजी कानपुर मोहित अग्रवाल ने बताया कि जय कांत बाजपेई के विवादित मकान पर जब छापेमारी की गई तो मौके पर तीन पुलिसकर्मी निवास करते हुए पाए गए जिसमें उप निरीक्षक राजकुमार,थाना कर्नलगंज, उस्मान अली थाना अनवरगंज व उप निरीक्षक खालिद थाना रायपुरवा में पोस्टेड है।
जब कि जयकान्त बाजपेई व उसके अन्य साथियों पर गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की जा चुकी है तथा बिकरू कांड में भी यह अभियुक्त है।

गैंगेस्टर के विवादित मकान में इन पुलिस कर्मियों के रहने से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है। इन तीनों पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर विभागीय कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं तथा उक्त मकान तत्काल प्रभाव से खाली करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

मैं आज दर्द, डेटा और दौलत की बात करुंगा, चक्रव्यूह में फंसे हैं देश के छात्र, रील नशा है, छात्रों की गूंज में बोले राहुल गांधी

रांची छात्र आंदोलन: दूसरे दौर भी नहीं निकला बातचीत का कोई नतीजा, MLA जयराम महतो ने किया अनशन का ऐलान

प्रयागराज में राहुल गांधी की गूंज, छात्रों के बीच खोला रोजगार के '5 बंद दरवाजों' का सच

जापान के बाद 162 KMPH की रफ्तार से चीन की ओर बढ़ा टाइफून डॉल्फिन, चीन में अलर्ट, बंदरगाह, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द

70 साल तक बेबस रही शहीद ठाकुर रोशन सिंह की धरती, फिर CM योगी ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द

अगला लेख