dharma sangrah
✕

UP: चोरी के आरोप में 2 बीएससी छात्राएं गिरफ्तार, 7.5 लाख का सोना बरामद

Updated: मंगलवार, 18 मार्च 2025 (22:35 IST)
Bareilly Crime News: बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक मामले विज्ञान स्नातक (बीएससी) पाठ्यक्रम की 2 छात्राओं को गिरफ्तार कर उनके पास से साढ़े 7 लाख रुपए का सोना बरामद किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उसने दावा किया कि 9 घंटे के भीतर इस मामले को सुलझा लिया गया।
 
प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि 17 मार्च को शास्त्री नगर इलाके में कंचन गंगवार के घर से सोने के गहने चोरी हो गए थे और उन्होंने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी के अनुसार चोरी के दिन कंचन गंगवार का बेटा शौर्य बाहर गया था और फोन पर बताया था कि चाबी घर के बाहर रैक में जूतों के अन्दर रख दी है। फोन हुई यह बातचीत 2 युवतियों ने सुन ली और उन्होंने इस मौके का फायदा उठाकर चोरी की साजिश रच डाली। उन्होंने घर में रखे गहने गायब कर दिए।
 
आशुतोष रघुवंशी के अनुसार दोनों छात्राओं को इज्जतनगर रेलवे स्टेशन की पुरानी पटरियों के पास से पकड़ा गया। दोनों छात्राओं की पहचान तुलसी (20) और शिवानी उर्फ श्याम माला (21) के रूप में हुई है, जो जिले के ही शीशगढ़ थाना क्षेत्र की निवासी हैं। दोनों बीएससी की छात्रा हैं।
 
थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस ने उनके पास से 6 अंगूठियां, 1 कंठी, 1 मंगलसूत्र, 1 ओम लॉकेट, 1 झाला और 1 चेन बरामद की है। कुल बरामद सोने का वजन करीब 8 तोला आंका गया है जिसकी अनुमानित कीमत 7.5 लाख रुपए है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख