dharma sangrah
✕

यूपी के आसमान से बरसी आफत, 8 जिलों में बिजली गिरने से 14 की मौत

Updated: गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (07:39 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में बुधवार को बारिश के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से कम से कम 14 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 16 अन्य झुलस कर घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की सहायता की घोषणा की है।
 
प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय से मिली सूचना के मुताबिक प्रदेश में बिजली गिरने की घटनाओं में कुल 14 लोगों की मृत्यु हुई है। बांदा में बिजली गिरने से सबसे ज्यादा 4 लोगों की मौत हुई। फतेहपुर में 2 तथा बलरामपुर, चंदौली, बुलंदशहर, रायबरेली, अमेठी, कौशांबी, सुल्तानपुर और चित्रकूट जिलों में वज्रपात से 1-1 व्यक्ति की मृत्यु हुई है।
 
राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली के कारण हुई मौत पर दुख व्यक्त करते हुए जिलाधिकारियों को इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता उपलब्ध कराने का भी ऐलान किया।
 
गौरतलब है कि करीब एक महीने तक मानसून की बेरुखी के बाद बुधवार को उत्तर प्रदेश के अनेक हिस्सों में झमाझम बारिश हुई।
 
मौसम विभाग के मुताबिक मथुरा, आगरा, बिजनौर, मुरादाबाद, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, रामपुर और आसपास के इलाकों में आज भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा वाराणसी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद में भी तेज बारिश हो सकती है।
 
मौसम विभाग ने कन्नौज, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख