Daily Horoscope
✕

UP में प्रशासनिक सर्जरी, 11 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला

Updated: शनिवार, 22 जून 2024 (11:23 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश सरकार ने लखनऊ और प्रयागराज में नए पुलिस आयुक्तों की तैनाती करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के 11 वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। लखनऊ के पुलिस आयुक्त एस.बी. शिरोडकर को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) लखनऊ जोन के पद पर स्थानांतरित किया गया है जबकि एडीजी जोन लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर लखनऊ के नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं।
 
एडीजी जोन, बरेली प्रेम चंद मीणा को एडीजी/एमडी पुलिस आवास निगम के पद पर तैनात किया गया है, वहीं प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा को एडीजी, बरेली जोन के पद पर स्थानांतरित किया गया है। प्रतीक्षारत एडीजी विनोद कुमार सिंह को एडीजी साइबर क्राइम बनाया गया है।

ALSO READ: देर से ऑफिस आने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं, सरकार लेगी एक्शन
 
एडीजी/एमडी पुलिस आवास निगम प्रकाश डी. को उत्तरप्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे का दायित्व मिला है और अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे जय नारायण सिंह को इसी पद पर पीटीसी सीतापुर भेजा गया है। एडीजी विशेष सुरक्षा एल.वी. एंटनी देव कुमार को एडीजी सीबीसीआईडी के पद पर तैनाती मिली है। एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल को मौजूदा पद के साथ ही एडीजी विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। एडीजी सीबीसीआईडी के. सत्यनारायण को एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा बनाया गया है जबकि एडीजी यातायात बी.डी. पाल्‍सन को एडीजी प्रशिक्षण के पद पर तैनाती मिली है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख