ganesh chaturthi

सपा नेता आजम खां को 10 साल की कैद, 14 लाख का जुर्माना

Updated: गुरुवार, 30 मई 2024 (15:59 IST)
Azam Khan news in hindi : रामपुर जिले की एक विशेष अदालत ने एक व्यक्ति का घर जबरन खाली कराकर उसे ध्वस्त करवाने के आठ साल पुराने एक मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खां को गुरुवार को 10 साल की कैद और 14 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।
 
इस मामले में आजम खां तथा एक अन्य अभियुक्त ठेकेदार बरकत अली को बुधवार को दोषी करार दिया गया था। उन्हें आज सजा सुनाई गई।
 
वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी शिव प्रकाश पांडेय ने बताया कि डूंगरपुर बस्ती के निवासी अबरार ने छह दिसम्बर 2016 को गंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें आजम खां, सेवानिवृत्त पुलिस क्षेत्राधिकारी आले हसन और ठेकेदार बरकत अली पर घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। यह भी इल्जाम था कि जबरन घर खाली करवाकर उसे ध्वस्त करा दिया गया था।
 
पांडेय ने बताया कि इस मामले में विशेष एमपी—एमएलए अदालत (सत्र न्यायालय) के न्यायाधीश डॉक्टर विजय कुमार ने खां तथा एक अन्य अभियुक्त ठेकेदार बरकत अली को बुधवार को दोषी करार दिया था।
 
अदालत ने आज आजम खां को 10 साल की कैद और 14 लाख रुपए जुर्माने की सजा और ठेकेदार बरकत अली को सात साल की कैद और छह लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
 
उन्होंने बताया कि इस मामले में पूर्व पुलिस अफसर आले हसन भी अभियुक्त था लेकिन उसके खिलाफ सुनवाई पर उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश की वजह से उसकी पत्रावली अलग कर दी गई थी।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी पर पाकिस्तान का बड़ा एक्शन: मसूद अजहर की गिरफ्तारी पर 70 लाख का इनाम

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: 17 सांसद छोड़ सकते हैं NCPI का साथ, भाजपा में शामिल होने की तैयारी!

BJP प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट, पत्नी और माता-पिता ने भी नहीं दिया साथ? राजस्थान में चौंकाने वाला रिजल्ट

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

अगला लेख