biodatamaker

सोना होगा 1 लाख पार या गिरेंगे भाव! क्या होगी बाजार की चाल

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 (12:44 IST)
gold price prediction  : सोने के दामों में बीते कुछ समय में आशातीत उछाल आया है। सोने की कीमत लगातार बढ़ती ही जा रही है। बीच के कुछ दिनों में सोने के भाव में कमी आने के बाद फिर एक बार सोने के दाम तेज गति से बढ़े लेकिन लाख टके का सवाल यह है कि सोने के भाव कब तक बढ़ेंगे और कहां तक बढ़ेंगे। क्या इस बार सोना 1 लाख तक पहुंच कर नया रिकॉर्ड बनाएगा? वहीं कयास ये भी हैं कि सोने के दाम लुढ़ककर नीचे भी आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि सोने की कीमत में 40 प्रतिशत की भारी गिरावट भी आ सकती है। निश्चित ही ये समय सोने की कीमतों के लिए बहुत अनिश्चित है। 

क्यों बढ़ रही हैं सोने की कीमत :
•        भू-राजनीतिक तनाव: दुनिया भर में चल रहे राजनीतिक और सामाजिक तनाव निवेशकों को सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर आकर्षित कर रहे हैं, जिसमें सोना प्रमुख है।
•        आर्थिक अनिश्चितता: वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका और मुद्रास्फीति के दबाव के कारण लोग सोने को मूल्य का भंडार मान रहे हैं।
•        शेयर बाजार में अस्थिरता: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते निवेशक सोने को एक स्थिर और सुरक्षित विकल्प के तौर पर देख रहे हैं।
•        केंद्रीय बैंकों की खरीद: कई देशों के केंद्रीय बैंक भी अपने स्वर्ण भंडार को बढ़ा रहे हैं, जिससे सोने की मांग में वृद्धि हो रही है।
•        रुपये में कमजोरी: भारतीय रुपये के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से आयातित सोना महंगा हो जाता है, जिससे घरेलू कीमतें बढ़ती हैं।
•        शादियों के सीजन में मांग: भारत में त्योहारों और शादियों के सीजन में सोने की मांग बढ़ जाती है, जिससे कीमतों में उछाल आता है।

ALSO READ: क्यों भारत के हर शहर में सोने की कीमत होती है अलग, जानिए और समझिए
 
सोना जाएगा 1 लाख पार या गिरेंगी कीमतें?
सोने की भविष्य की कीमतों को लेकर विशेषज्ञों की राय बंटी हुई है। कुछ का मानना है कि अक्षय तृतीया जैसे मांग वाले मौकों पर सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को भी पार कर सकता है। उनका तर्क है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और घरेलू मांग में वृद्धि से कीमतों को और बल मिलेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ नीति भी सोने की कीमतों को समर्थन दे रही है।  ALSO READ: भारत में किस जगह मिलता है सबसे सस्ता सोना

सोने के दाम गिरने का भी अनुमान
कुछ एक्सपर्ट्स की राय में सोने में तेजी ज्यादा दिनों तक देखने को नहीं मिलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार मुनाफावसूली और अन्य आर्थिक कारकों के चलते सोने के भाव गिर भी सकते हैं। माना जा रहा है कि सोना फिलहाल अपने उच्च स्तर पर है जिसके बहुत से कारण हैं लेकिन बाजार में जैसे ही सब कुछ सामान्य होगा गोल्ड रेट में 40% तक गिरावट भी आ सकती है।

निवेशकों और खरीदारों को बाजार की स्थितियों और अपनी जोखिम लेने की क्षमता के अनुसार ही निवेश संबंधी निर्णय लेने की सलाह दी जाती है।
ALSO READ: भारत के इस पड़ोसी देश में मिलता है दुबई से भी सस्ता सोना, घूमने जाएं तो लाना ना भूलें

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

UP Women Safety : योगी सरकार ने 181 महिला हेल्पलाइन के लिए मंजूर किए ₹20.70 लाख, अब और मजबूत होगा सहायता तंत्र

अगला लेख