Daily Horoscope
✕

Whatsapp देगा विकल्प, यूजर्स को मिलेगी बातचीत का रिकॉर्ड देखने की सुविधा

Updated: शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (08:06 IST)
नई दिल्ली। व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स को एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन के तहत बातचीत का बैकअप रखने की सुविधा देने का फैसला किया है। इस कदम से केवल यूजर्स ही अपनी बातचीत के रिकार्ड को देख सकेंगे और किसी तीसरे की वहां तक पहुंच नहीं होगी।
 
एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन से दरअसल यह सुनिश्चित किया जाता है कि संदेश और कॉल सिर्फ़ बात करने वालों के बीच में रहे और कोई भी अन्य पक्ष उन्हें पढ़, सुन और देख न पाए।
 
व्हाट्सएप पर यह सुविधा एप्पल के आईओएस और एंड्राइड फोन पर आने वाले हफ्तों में उपलब्ध हो जायेगी। व्हाट्सएप के वैश्विक स्तर पर दो अरब यूजर्स है। कंपनी के देश में 53 करोड़ यूजर हैं।
 
यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि वर्तमान में व्हाट्सएप एंडरॉइड मोबाइल फोन में बैकअप रखने के लिए गूगल ड्राइव का इस्तेमाल करता है और बैकअप एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन भी नहीं होते है, जिससे कोई दूसरा इन्हें हासिल कर सकता है। इस चुनौती को हल करने के लिए व्हाट्सएप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो बैकअप को एंड-टू-एंड कूटलेखन कर देगा।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख