biodatamaker
✕

उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा के लिए Whatsapp हेल्पलाइन

Updated: मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020 (22:28 IST)
देहरादून। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने एक और पुख्ता कदम उठाते हुए महिला व्हाटसएप हेल्पलाइन सेवा शुरू की है।
 
पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, अशोक कुमार के निर्देशन में राज्य पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल में यह सेवा शुरू की गई है।
 
कुमार ने बताया कि महिला व्हाट्सएप हेल्पलाइन सेवा में महिला, युवती व छात्राएं मोबाइल नंबर— 9411112780 पर व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
 
इस नंबर पर किसी भी घटना और समस्या से संबंधित मैसेज (संदेश), फोटो या वीडियो व्हाट्सएप के जरिए पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल को भेज सकती हैं।
 
महिला सुरक्षा सेल में तैनात पुलिस अधिकारी व्हाट्सएप पर आए संदेश के आधार पर पीड़ित महिला से संबंधित जानकारी जिले को भेजेंगी जिस पर जिले से संबंधित थाने की ओर से अविलम्ब कार्यवाही की जाएगी।
 
इसका फायदा यह होगा कि महिलाएं और छात्राएं अपने साथ होने वाली छेड़छाड़ और घटना का वीडियो, फोटो और मैसेज पुलिस को भेज सकेंगी। इसके अलावा, विपरीत परिस्थिति में शिकायत नहीं देने पर सिर्फ मैसेज या वीडियो से भी पुलिस पीड़िता तक पहुंच जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि महिला व्हाटसएप हेल्पलाइन सेवा के शुरू होने से लोकलाज के चलते थाने नहीं जाने वाली पीड़ित महिलाओं को भी शिकायत देने में आसानी होगी।
 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख