dharma sangrah

अब अपने Voter id को भी Aadhar से लिंक कराना होगा जरूरी

Updated: शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 (12:43 IST)
नई दिल्ली। कानून मंत्रालय ने चुनाव आयोग की ओर से आए इस सुझाव को मा‍न लिया है कि अब अपने वोटर आईडी को भी आधार कार्ड से लिंक कराना जरूरी होगा। लेकिन इसके साथ ही मंत्रालय ने यह भी साफतौर पर कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इस प्रोसेस में डेटा चोरी होने से रोकने के पुख्ता इंतजाम भी हों।
 
'इंडियन एक्सप्रेस' में छपी खबर के अनुसार आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड के साथ लिंक करने के लिए केंद्रीय कानून मंत्रालय ने कुछ शर्तों के साथ हामी भरी है। इसकी मंजूरी के बाद अब चुनाव आयोग को वोटर आईडी कार्ड के साथ आधार कार्ड लिंक करने का कानूनी अधिकार मिल सकता है।
 
फरवरी 2015 में चुनाव आयोग ने इससे पहले मतदाता फोटो पहचान पत्र को आधार से जोड़ने की कवायद शुरू की थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा आधार के इस्तेमाल पर रोक लगाने की वजह से अगस्त में यह कवायद निलंबित कर दी गई थी। लेकिन इससे पूर्व चुनाव आयोग ने पहले ही आधार से 38 करोड़ वोटर कार्ड लिंक कर लिए थे।
 
फर्जी मतदाता होंगे बाहर : चुनाव आयोग ने तर्क दिया कि आधार के साथ मतदाता कार्डों की सीडिंग से फर्जी मतदाता बाहर हो जाएंगे और यह राष्ट्रहित में रहेगा। लेकिन आधार नंबर नहीं देने की स्थिति में किसी भी नाम न तो मतदाता सूची से हटाया जाएगा और न हीं उन्हें इनरॉलमेंट देने से रोका जाएगा।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

सीतापुर में CM योगी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित; SHO के खिलाफ जांच शुरू, 3 आरोपी हिरासत में

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

अगला लेख