biodatamaker

PMSYM योजना में सरकार अब हर महीने देगी 3000 रुपए, 46 लाख कामगारों को मिलेगा लाभ

Updated: शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021 (09:06 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती हैं जिसके तहत किसानों, मजदूरों, असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों और गरीबों को आर्थिक सहायता दी जाती है। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना (PMSYM) इन्हीं योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के करीब 46 लाख कामगारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। श्रम मंत्रालय की ओर से बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई है। 
 
यह योजना सरकार ने मासिक पेंशन के रूप में बुढ़ापे में सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 2019 में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के नाम से शुरू की थी। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद 3,000 रुपए की न्यूनतम सुनिश्चित मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी। इस योजना में 25 नवंबर तक करीब 46 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है।
 
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में आप हर दिन सिर्फ 2 रुपए का निवेश करके बुढ़ापे में 3000 रुपए मंथली पेंशन पा सकते हैं और इसका फायदा आपको 60 साल की आयु के बाद से मिलना शुरू हो जाती है।
 
18 की उम्र से साल से प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत व्यक्ति निवेश कर सकता हैं और उसे हर महीने 55 रुपए निवेश करना होगा। 19 साल की उम्र के लोगों को हर महीने 100 रुपए और 40 साल की उम्र के लोगों को हर महीने 200 रुपए निवेश करना होगा। यह योजना उन लोगों के लिए लाभकारी है, जो मजदूर, ड्राइवर, हाउस हेल्‍प, मोची, दर्जी, रिक्‍शा चालक आदि जैस असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। सरकारी आंकड़ों के असंगठित क्षेत्र में तकरीबन 42 करोड़ लोग काम करते हैं।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

हिमालय क्षेत्र में भविष्य में भी ग्लेशियर फ्लड आने का गंभीर खतरा

तमिलनाडु की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी TET पर शिक्षकों को राहत देने की उठी मांग

चांद या मंगल पर कैसा होगा इंसानों का आशियाना? भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने शेयर किया खास 'BHEEM' प्रोजेक्ट का वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

LIVE: CBI करेगी दिशा सालियान मामले की जांच

अगला लेख