sundarkand
✕

जब पहली बार ‘मैसेज’ भेजा गया तो दुनिया हैरान थी, अब वही मैसेज NFT के जरिये बिका, जानिए क्‍या लि‍खा था दुनिया के पहले मैसेज में?

Updated: गुरुवार, 23 दिसंबर 2021 (17:56 IST)
आज व्‍हाट्सएप्‍प है, टेलीग्राम है, ईमेल है और इंटरनेट की मदद से संदेश भेजने के तमाम तरीके हैं। लेकिन एक वक्‍त ऐसा था जब यह सबकुछ नहीं था। शुरुआत सिर्फ एक साधारण से टेक्‍स्‍ट मैसेज (एसएमएस) से हुई। लेकिन जब दुनिया में सबसे पहली बार यह मैसेज किसी को भेजा गया तो इसे चमत्‍कार की तरह मानकर पूरी दुनिया हैरान थी।

आइए जानते हैं कब भेजा गया था दुनिया का सबसे पहला मैसेज और क्‍या लिखा था उसमे। अब वो मैसेज एनएफटी के जरिए बेचा गया है।

पहला मैसेज 3 दिसंबर 1992 को लंदन के इंजीनियर नील पापवर्थ ने भेजा था। उन्होंने अपने कंप्यूटर से अपने दोस्त रिचर्ड जार्विस के फोन पर यह संदेश भेजा था। ये यूके टेलीकम्युनिकेशन कंपनी वोडाफोन के तत्कालीन डायरेक्टर भी थे।

आज एसएमएस आपके लिए काफी आम है और हर कोई एसएमएस के जरिए बातचीत कर रहा है। मगर, काफी पहले ऐसा नहीं था और जब पहला मैसेज भेजा गया था तो काफी लोग हैरान रह गए थे। साल 1992 में ऐसा पहली बार किया गया था, जब पहला मैसेज भेजा गया था। अब ये मैसेज इसलिए चर्चा में है, क्योंकि इस मैसेज को बेच दिया गया है।

बता दें कि जार्विस ने यह मैसेज 6 किलो के ऑर्बिटल 901 फोन पर कंपनी में क्रिसमस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में रिसीव किया था।  इसमें क्रिसमस की शुभकामनाएं लिखी थीं, जिसमें मैरी क्रिसमस का बधाई संदेश एसएमएस के जरिए भेजा था।

अब यह मैसेज एनएफटी के जरिए बेचा गया और यह 149,729 डॉलर यानी करीब 1.13 करोड़ रुपये में बिका है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख