dharma sangrah

जुलाई में आपके बजट को बिगाड़ेंगे ये बदले नियम, कहीं मिलेगी राहत तो कहीं बढ़ेगी परेशानी

Updated: गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (17:22 IST)
1 जुलाई 2021 को कई नियमों बदलाव हो गया। आपके जीवन से जुड़ी कई सुविधाओं के नियमों में परिवर्तन हो गया है। साथ रोजमर्रा जीवन से जुड़ी वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी हो गई है, जिससे आपका बजट बिगड़ने वाला है।
 
कीचन का बजट बिगड़ा : LPG रसोई गैस की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी हो गई है। 1 जुलाई से रसोई गैस के साथ ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी वृद्धि हो गई है। आज जारी कीमतों के अनुसार रसोई गैस की कीमतें 25.5 रुपए बढ़ गई हैं। पिछली बार अप्रैल में आखिरी बार 14.2 किलो ​के सिलेंडर के दाम बदले थे। तब गैस कंपनियों ने 10 रुपए कीमत घटाई थी। 6 माह में 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 140.50 रुपए महंगा हो चुका है।
 
एसबीआई के ग्राहकों को झटका : अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं तो 1 जुलाई से नकदी निकालना महंगा पड़ेगा। चेक के प्रयोग के लिए भी अधिक पैसे देने होंगे। एसबीआई 1 जुलाई से नियम में बदलाव करने जा रहा है। अब बैंक से 4 बार से ज्यादा पैसा निकालने पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा। इसमें बैंक के एटीएम भी शामिल हैं। 4 बार पैसा निकालने के बाद प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर आपको 15 रुपए और जीएसटी जोड़कर चार्ज देना होगा। सभी नए सर्विस चार्ज बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों पर लागू होंगे। इन खाताधारकों को 10 चेक लेने पर 40 रुपए प्लस जीएसटी चार्ज लगेगा।
 
छोटी बचत में मिली राहत : छोटी बचतकर्ताओं को संतोष देने वाले एक निर्णय के तहत सरकार ने राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र (एनएससी), लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) जैसी लघु बचत योजनाओं पर 1 जुलाई से शुरू होने वाली दूसरी तिमाही के लिए ब्याज दरों को पूर्ववत रखा है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में एनएससी पर 6.8 प्रतिशत और पीपीएफ पर 7.1 प्रतिशत सालाना की ब्याज दर बनी रहेगी।
 
ज्यादा कटेगा टीडीएस और टीसीएस : आयकर विभाग द्वारा रिटर्न नहीं भरने वालों से 1 जुलाई से ज्यादा टीडीएस, टीसीएस वसूलने की तैयारी है। यह नियम उन आयकरदाताओं पर लागू होगा जिनका सालाना टीडीएस 50,000 रुपए या इससे ज्यादा होता है। इंकम टैक्स रिटर्न नहीं दाखिल करने वालों के लिए लागू दर से अधिक पर टैक्स डिडक्शन का प्रावधान है। न्यूनतम 5 प्रतिशत या संबंधित सेक्शन में दिए गए रेट्स का दोगुना में से जो भी अधिक हो, वह रेट होगा।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख