ganesh chaturthi
✕

1 दिसंबर से इन नियमों में होगा बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Updated: मंगलवार, 1 दिसंबर 2020 (01:13 IST)
नई दिल्ली। 1 दिसंबर 2020 से कई बदलाव होने जा रहे हैं जिसका सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ने जा रहा है। जानते हैं वे बदलाव :

1. 50 प्रतिशत तक घटा सकेंगे प्रीमियम : कई बार लोग अपनी बीमा पॉलिसी की किस्त नहीं भर पाते हैं और उनकी पॉलिसी खत्म होती है। इससे उनका जमा किया हुआ पैसा भी डूब जाता है, लेकिन अब नई व्यवस्था के अनुसार अब 5 सालों के बाद बीमाधारक प्रीमियम की राशि को 50 प्रतिशत तक घटा सकता है। यानी वह आधी किस्त के साथ ही पॉलिसी जारी रख सकता है।

2. 24x7 RTGS की सुविधा : भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) को 24x7 उपलब्ध करने का ऐलान किया था। यह फैसला 1 दिसंबर 2020 से लागू होगा। अब आप RTGS के जरिए कभी भी मनी ट्रांसफर कर सकेंगे। आरटीजीएस वर्तमान में बैंकों के सभी कार्यदिवसों पर (दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर ) सुबह 7 से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।

3. बदलेंगे एलपीजी के दाम : हर महीने की पहली तारीख को सरकार रसोई गैस यानी LPG सिलेंडरों के दामों की समीक्षा करती है। 1 दिसंबर को भी देशभर में रसोई गैस के दाम बदलेंगे। पिछले महीनों से इन दामों में कोई बदलाव नहीं आया है।

4. नई ट्रेनों का संचालन : कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के बाद से रेलवे लगातार कई नई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। 1 दिसंबर से चलने वाली ट्रेनों में झेलम एक्सप्रेस और पंजाब मेल शामिल हैं। दोनों ट्रेनों को सामान्य श्रेणी के तहत चलाया जा रहा है। 01077/78 पुणे-जम्मूतवी पुणे झेलम स्पेशल और 02137/38 मुम्बई फिरोजपुर पंजाब मेल स्पेशल प्रतिदिन चलेंगी।

5. ATM से पैसा निकालने के नियम में बदलाव : आप पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 1 दिसंबर 2020 से एटीएम में पैसे निकालने के नियमों में बदलाव कर दिया है। नए नियम के अनुसार पीएनबी के ग्राहकों को पैसा निकालते समय ओटीपी (OTP) भेजा जाएगा। उस ओटीपी को ग्राहकों को एटीएम मशीन में इंटर करना होगा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख