dharma sangrah
✕

Post Office की मासिक आय खाता योजना, 7.3 प्रतिशत के ब्याज के साथ मिलते हैं ढेरों फायदे

Updated: गुरुवार, 19 दिसंबर 2019 (22:09 IST)
भारतीय पोस्ट ऑफिस (Indian Post Office) द्वारा छोटी-छोटी बचत के लिए कई स्कीम्स चलाई जाती हैं। इसी तरह की एक योजना है मासिक आय खाता योजना (Monthly Income Scheme Account) यानी MIS। इस योजना के तहत आप छोटी राशि से अकाउंट खुलवा सकते हैं। भारतीय पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 2019 से इस योजना पर 7.3 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है।
ALSO READ: बेहद आसान है पोस्ट ऑफिस में FD करवाना, सुरक्षा के साथ मिलता है 7.7 प्रतिशत तक का रिटर्न
आइए जानते हैं योजना के फायदे और कैसे खुलवाएं खाता :
 
- व्यक्तिगत खाते में अधिकतम निवेश सीमा 4.5 लाख रुपए और संयुक्त खाते में 9 लाख रुपए है। ​
- खाता नकद/चेक द्वारा खुलवाया जा सकता है। चेक के मामले में सरकारी खातों में जमा की तारीख ही खाते के खुलने की तारीख मानी जाएगी।
- खाता खोलते समय या खाता खोलने के बाद नॉमिनी किया जा सकता है।
- एमआईएस खाता एक डाकघर से दूसरे डाकघर में ट्रांसफर भी किया जा सकता है।
- सभी खातों की शेष धनराशि जोड़कर अधिकतम निवेश सीमा के अंदर किसी भी डाकघर में कितने भी खाते खुलवाए जा सकते हैं।
- किसी नाबालिग व्‍यक्ति के नाम से भी खाता खोला जा सकता है और 10 साल और उससे अधिक आयु के नाबालिग व्‍यक्ति खाता खोल भी सकते हैं और संचालित भी किया जा सकता है।
- जॉइंट अकाउंट 2 या 3 वयस्कों द्वारा खोला जा सकता है​।
- प्रत्येक संयुक्त खाते में सभी संयुक्त खाताधारकों का बराबर हिस्सा होता है। ​
- जॉइंट अकाउंट को सिंगल या सिंगल अकाउंट को जॉइंट में बदला भी जा सकता है।
- पीडीसी या ईसीएस के माध्यम से उसी डाकघर के खाते में ऑटो क्रेडिट के माध्यम से ब्याज को निकाला जा सकता है। सीबीएस डाकघरों के एमआईएस खातों के मामले में मासिक ब्याज किसी भी सीबीएस डाकघर के बचत खाते में जमा किया जा सकता है। ​​
-‍1 दिसंबर 2011 से इस योजना के खाते का मैच्योरिटी पीरियड 5 वर्ष है।​

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

दिलजीत के शो को खराब करने की पन्नू की साजिश नाकाम, ये है खालिस्तान समर्थक नारे लिखने की पूरी कहानी

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

'सपा ने यूपी में 1500 दंगे करवाए', गोरखपुर से CM योगी आदित्‍यनाथ ने साधा निशाना

अगला लेख