suvichar
✕

Rule Change : 1 मई से बदलने जा रहे LPG से लेकर GST तक ये 5 नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Updated: रविवार, 30 अप्रैल 2023 (22:37 IST)
नई दिल्ली। 1 मई से (Changes From 1 May) आम जनता के लिए कई तरह के नए नियम लागू हो जाएंगे। ऐसे में आपको इन नियमों के बारे में जान लेना आवश्यक है। इन नियमों का असर आपकी जेब पर पड़ेगा।
 
1. GST नियमों में बदलाव : मई की शुरुआत से कारोबारियों के लिए जीएसटी में बड़ा बदलाव होने वाला है। नए नियम के अनुसार अब 100 करोड़ रुपए से अधिक के टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए 7 दिनों के भीतर लेन-देन की रसीद को इनवॉयस रजिस्ट्रेशन पोर्टल (IRP) पर अपलोड करना जरूरी कर दिया गया है। मौजूदा समय में इनवॉयस जनरेट और उसे अपलोड करने की तारीख के लिए ऐसी कोई सीमा नहीं है।
 
2. CNG-PNG की कीमतों में बदलाव : हर महीने की पहली तारीख को या पहले हफ्ते में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव होता है। बड़े शहर जैसे मुंबई और दिल्ली में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव आमतौर पर पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा प्रति माह के शुरुआती हफ्ते में किया जाता है। अब देखना है आम जनता को इनकी कीमतों से राहत मिलेगी या फिर महंगाई का झटका।
 
3. LPG की कीमतें : हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव होता है। अप्रैल में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम किए गए थे, लेकिन अब देखना होगा कि गैस सिलेंडर के दामों में बढ़त होती है या फिर दाम घटाए जाते हैं और घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में भी राहत मिलती है या नहीं। 
 
4. ATM से पैसा निकालने पर लगेगा चार्ज : यदि आप पंजाब नेशनल बैंक के अकाउंट धारक है और आप एटीएम से पैसे निकालते हैं तो आपको 1 मई 2023 से अतिरिक्त शुल्क देने की आवश्यकता होगी। यह अतिरिक्त शुल्क आपके ATM लेन-देन के लिए GST के साथ लागू होगा।
 
5. म्यूचुअल फंड में केवाईसी जरूरी : बाजार नियामक सेबी की ओर से म्यूचुअल फंड कंपनियों को कहा गया है कि वह इस बात को सुनिश्चित करें कि निवेशक केवाईसी वाले ई-वॉलेट से ही म्यूचुअल फंड में निवेश करें। 1 मई से यह लागू हो जाएगा। निवेशक केवाईसी वाले ई-वॉलेट से ही निवेश कर सकते हैं। Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

LIVE: ममता रिहा, कहा- हमारे साथ अपराधियों जैसा सलूक

अगला लेख