sundarkand

दिल्ली में पेट्रोल 84.70 रुपए प्रति लीटर के नए उच्चस्तर पर, मुंबई में डीजल कीमतें चरम पर

Updated: गुरुवार, 14 जनवरी 2021 (13:13 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन 25-25 पैसे प्रति लीटर की और वृद्धि हुई। इससे वाहन ईंधन के दाम नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। दिल्ली में अब पेट्रोल के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर हैं। वहीं मुंबई में डीजल की कीमत रिकॉर्डस्तर पर पहुंच गई है।
 
पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 25-25 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में अब पेट्रोल 84.70 रुपए प्रति लीटर और डीजल 74.88 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25-25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
 
मुंबई में पेट्रोल के दाम 91.07 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 91.32 रुपए प्रति लीटर और डीजल 81.34 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 81.60 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL) ने छह जनवरी से वाहन ईंधन कीमतों में संशोधन फिर शुरू किया है। इससे पहले करीब एक माह तक ईंधन कीमतों में संशोधन नहीं हुआ था।
 
वाहन ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम फरवरी, 2020 के बाद उच्चस्तर पर पहुंचने के बाद फिर शुरू हुआ है। हालांकि, गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में कुछ गिरावट आई। ब्रेंट कच्चा तेल 11 सेंट टूटकर 55.95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एनवाईएमईएक्स लाइट स्वीट क्रूड 10 सेंट के नुकसान से 52.81 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
 
इससे पहले चार अक्टूबर, 2018 को दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपए प्रति लीटर के उच्चस्तर पर पहुंचा था। इसी दिन डीजल भी 75.45 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्डस्तर पर था। मुंबई में भी चार अक्टूबर, 2018 को पेट्रोल 91.34 रुपए प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया था।
 
मई, 2020 के बाद पेट्रोल 15.04 रुपए प्रति लीटर और डीजल 12.59 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 32.98 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 31.83 रुपए प्रति लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल पर मूल्यवर्धित कर (वैट) 19.32 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10.85 रुपए प्रति लीटर है। (भाषा)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख