dharma sangrah
✕

EPFO का बड़ा फैसला, पेंशनधारकों को होगा यह फायदा

Updated: बुधवार, 4 नवंबर 2020 (10:10 IST)
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के पेंशनधारक वर्ष में कभी भी अपना जीवन प्रमाण पत्र संबंधित कार्यालय में भेज सकते हैं। ईपीएफओ के इस फैसले से पेंशनधारकों को बड़ी राहत मिली है। मध्य दिल्ली ईपीएफओ कार्यालय के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त आलोक यादव ने बुधवार को बताया कि नवंबर और दिसंबर में पेंशनधारकों के जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की भीड़ को रोकने के लिए यह प्रावधान किया गया है।
ALSO READ: दिवाली तक आपके खाते में आ सकता EPFO का ब्याज, ऐसे करें चेक
प्रतिवर्ष नवंबर और दिसंबर माह में ईपीएफओ पेंशनधारकों को अपना जीवन प्रमाण पत्र ईपीएफओ कार्यालय या बैंक में जमा कराना होता है।
ALSO READ: उमंग ऐप पर EPFO से जुड़ी नई सुविधा, जाने क्या होगा फायदा...
यादव ने बताया कि प्रमाण पत्र की अवधि जमा कराने की तिथि से 1 वर्ष के लिए मान्य होगी। अगर किसी पेंशनधारक ने 1 जनवरी को जीवन प्रमाण पत्र जमा कराया था तो यह अगले वर्ष इसी तिथि तक मान्य होगा। नए प्रावधान के अनुसार पेंशनधारक वर्ष में कभी भी अपना जीवन प्रमाण पत्र दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि देशभर में 3 लाख से ज्यादा सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) को जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए अधिकृत किया गया है।
 
ईपीएफओ पेंशनधारक अपने नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र से इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा यह सेवा बैंकों में भी जारी रहेगी। यादव ने बताया कि जिन पेंशनधारकों को वर्ष 2020 में पीपीओ जारी किया गया है, उन्हें जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की आवश्यकता नहीं है। (वार्ता)

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

LIVE: सार्वजनिक जीवन में पीएम मोदी के 25 साल, 9 बजे राष्‍ट्र को संबोधित करेंगे

प्रदर्शन का हक बनाम पुलिस की पाबंदी, क्या कहता है संविधान

Top News 7 October: CEC ज्ञानेश कुमार का दौरा टला, त्योहारी सीजन में ट्रेनें फुल, स्मृति मंधाना बनीं कप्तान

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

अगला लेख