Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अब टीवी में इस्तेमाल कर सकेंगे JioPages, देख सकेंगे 10,000 वीडियो, जानिए कैसे करें डाउनलोड...

बुधवार, 17 मार्च 2021 (15:02 IST)
जियो पेजेस ब्राउजर को एंड्रॉयड टीवी के गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह वेब ब्राउजर पहला मेड इन इंडिया ब्राउजर है जिसे विशेष तौर पर टीवी के लिए डिजाइन किया गया है।
 
जियो पेज इससे पहले सिर्फ जियो के सेटअप बॉक्स प्लेटफॉर्म पर मौजूद था लेकिन अब ये हर एंड्रॉयड टीवी पर मौजूद होगा। इसमें यूजर्स को क्यूरेटेड वीडियो कंटेंट सेक्शन मिलेगा जिसमें आप 20 कैटेगरी में से 10,000 वीडियो देख सकते हैं।
 
JioPages की खूबी यह है कि दूसरे ब्राउजर्स के मुकाबले यह यूजर्स को डेटा प्राइवेसी के साथ अपने डेटा पर फुल कंट्रोल देता है।
 
अंग्रेजी के अलावा 8 भारतीय भाषाओं में काम करने की क्षमता की बदौलत इसे पूर्ण स्वदेशी कहा जा रहा है। हिन्दी, मराठी, तमिल, गुजराती, तेलगू, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली जैसी भारतीय भाषाओं को JioPages पूरी तरह सपोर्ट करता है। इसमें एक इंटीग्रेटेड डाउनलोड मैनेजर भी मिलेगा जिससे आप अपने डाउनलोड डेटा, बुकमार्क्स, हिंस्ट्री मैनेजमेंट टैब को एक्सेस कर सकते हैं।
 
पर्सनलाइज्ड होम स्क्रीन, पर्सनलाइज्ड थीम, पर्सनलाइज्ड कंटेंट, इंफॉरमेटिव कार्डस, भारतीय भाषा के कंटेंट, एडवांस डाउनलोड मैनेजर, इंकॉग्निटो मोड और एड ब्लाकर जैसी सुविधाएं भी ग्राहकों को JioPages में मिलेंगी।
 
एंड्रॉयड टीवी पर करें ऐसे डाउनलोड : अपने एंड्रॉयड टीवी बेस्ड स्मार्ट टीवी पर आप गूगल प्ले पर जाकर जियो पेजेस डाउनलोड कर सकते हैं। जियो पेजेस टीवी के मोबाइल वर्जन पर कुछ अंतर बनाने के लिए जियो पेजेस टीवी टाइटल के तहत ऐप उपलब्ध है। सेट-टॉप-बॉक्स यूजर्स को वेब ब्राउजिंग एक्सपीरियंस देने के लिए इसे जियो सेट-टॉप-बॉक्स के लिए भी उपलब्ध कराया है।

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद

अगला लेख