Daily Horoscope
✕

1 अप्रैल की रात से बैंकिंग से लेकर यूपीआई तक बदल रहे हैं ये नियम

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 31 मार्च 2025 (18:29 IST)
New Rules from 1st April 2025: 1 अप्रैल से देश में फाइनेंशियल ईयर  बदलने के साथ ही कई नियमों में भी बदलाव हो रहा है।  इस बार 1 अप्रैल 2025 से इनकम टैक्स, बैंकिंग से लेकर यूपीआई और अन्य सेक्टरों में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर बिजनेस से लेकर वर्किंग क्लास कीजिए पर पड़ेगा। नए फाइनेंशियल ईयर के साथ क्या बदलाव होने वाले हैं और यह आपकी जेब पर कितना असर डालेंगे आईए जानते हैं।

1 अप्रैल से कौन से नियमों में हो रहा है बदलाव 
इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव
बजट 2025 के नए नियमों के अनुसार यदि आपकी इनकम 12 लाख रुपये सालाना है तो आपजो टैक्स की छूट दी गई है। इसके अलावा 75 हजार रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन सैलरी एम्पलाई यानी वेतन भोगी कर्मचारियों को भी मिलेगा। यानी नौकरी करने वाले लोगों को 12 लाख 75 हजार रुपये तक इनकम टैक्स नहीं देना होगा।

UPI नियमों में बदलाव
टैक्स के साथ-साथ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन यानी UPI के नियमों में भी बदलाव किया जा रहा है। 1 अप्रैल से कई यूपीआई नंबर डीएक्टिवेट हो जाएंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI ट्रांजेक्शन को सेफ करने के लिए उन यूपीआई अकाउंट्स को बंद करने का फैसला लिया है जो लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं हैं।

GST नियमों में बदलाव
1 अप्रैल से GST के नियमों में भी बदलाव किया जा रहा है। नए नियमों के मुताबिक अब 10 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन को ई-इनवॉइस जारी होने के 30 दिन के भीतर डिटेल्स इनवॉइस रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर देनी होगी। पहले यह नियम 100 करोड़ का बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन के लिए था।

बैंकिंग के नियम
बैंकिंग के भी कई नियम में बदलाव लाया जा रहा है। नए नियमों के अनुसार, अगर आपके सेविंग बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं है, तो बैंक आप पर जुर्माना लगा सकतती हैं। इसके अलावा बैंकिंग सिस्टम में चेक पेमेंट पर पॉजिटिव पे सिस्टम लागू किया जा रहा है , जिसका उद्देश्य बैंकिंग के क्षेत्र में फ्रॉड की गतिविधियों को कम करना है। इसमें 50 हजार रुपये से ज्यादा का चेक देने पर इश्यू करने वाले धारक को पहले बैंक को जानकारी देनी होगी।

ट्रैफिक नियम भी किए जाएंगे कड़े
1 अप्रैल से ट्रैफिक के नियम भी कड़े होने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के तहत, नए नियमों के तहत अगर आप तीन महीनों तक चालान नहीं जमा करते हैं तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल किया जा सकता है। जी हां, अगर एक फाइनेंशियल ईयर में आपके रेड सिग्नल जंप या खतरनाक ड्राइविंग के तीन चालान हैं तो भी आपका ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए जब्त किया जा सकता है।

FD इंटरेस्ट रेट में बदलाव
1 अप्रैल से फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में भी बदलाव आने वाला है। नई नई एफडी ब्याज दरों को जानने के लिए आप अपनी बैंक की वेबसाइट पर जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा FD, RD और इसी तरह की 1लाख रुपये तक की स्कीम पर बैंक TDS नहीं काटेगा। हालांकि, यह लिमिट सिर्फ सीनियर सिटीजन के लिए तय की गई है। वहीं, अन्य लोगों के लिए यह लिमिट 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है।

म्यूचुअल फंड और Demat KYC अपडेट
म्यूचुअल फंड और डीमैट अकाउंट खोलने के लिए नियमों को सख्त किया गया है। ऐसे में बिना पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक के आप म्यूचुअल फंड और डीमैट अकाउंट एक्सिस नहीं कर पाएंगे। साथ ही 1 अप्रैल से म्युचुअल फंड और Demat अकाउंट में नॉमिनी डिटेल्स देना अनिवार्य होगा।

 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख