suvichar
✕

महंगा हुआ गैस सिलेंडर, 6 माह में 140.50 रुपए बढ़े दाम

Updated: गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (10:23 IST)
नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को एक और झटका दिया है। घरेलू गैस सिलेंडर 25.50 रुपए महंगा हो गया है, जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 84 रुपए का इजाफा किया गया है।
 
राजधानी दिल्ली में अब घरेलू एलपीजी 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर अब 809 रुपए से बढ़कर 834.50 रुपए हो गया है। देशभर में आज से नई कीमत लागू हो गई है। कोलकाता में गैस सिलेंडर 861 रुपए हो गया है तो मुंबई में सिलेंडर अब 834.50 में मिलेगा। चेन्नई में इसके दाम बढ़कर 850.50 रुपए हो गए।
 
दिल्ली में इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपए था। इस तरह 6 माह में 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 140.50 रुपए महंगा हो चुका है।
 
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां आम तौर पर हर माह रसोई गैस सिलेंडर के नए दाम जारी करती हैं। हालांकि जून में रसोई गैस के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख