Hanuman Chalisa
✕

महंगा हुआ सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम

Updated: शुक्रवार, 1 जनवरी 2021 (12:11 IST)
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने नव वर्ष के पहले दिन शुक्रवार को वाणिज्यिक गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को झटका देते हुए देश के चार बड़े महानगरों में 19 किलोग्राम सिलिंडर के दाम में 16.50 रुपए से लेकर 22.50 रुपए तक बढ़ोतरी की है। हालांकि रसोई गैस के गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दामों में कोई वृद्धि नहीं की है।

तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार, आज से 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक इस्तेमाल में आने वाला सिलेंडर दिल्ली में 17 रुपए बढ़कर 1332 रुपए से 1349 रुपए का हो गया है।

दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की पहले की कीमत 694 रुपए ही है। कोलकाता में इसका दाम 720.50 रुपए, मुंबई में 694 रुप्स और चेन्नई में 710 रुपए है।

वाणिज्यिक इस्तेमाल वाला 19 किलोग्राम का सिलेंडर कोलकाता में 22.50 रुपए बढ़कर 1387.50 से 1410 रुपए हो गया है। मुंबई में यह 17 रुपए महंगा होकर 1280.50 से 1297.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में इसकी कीमत 16.50 रुपए बढ़ी है और यह 1446.50 रुपए से 1463.50 रुपए का हो गया है।

सरकार एक वर्ष में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर को सब्सिडी दर पर देती है। इससे अधिक लेने पर उपभोक्ता को बाजार मूल्य अदा करना होता है। गैस सिलेंडर की कीमत हर महीने बदलती है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख