Hanuman Chalisa
✕

बिना पैसे दिए कर सकते हैं ट्रेन टिकट की बुकिंग, 14 दिन बाद कर सकते हैं पैमेंट, जानिए पूरी प्रक्रिया

Updated: बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (15:51 IST)
आप ट्रेन की टिकट बुक करने जा रहे हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है। अब आप बिना पैसे दिए ट्रेन की टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट के पैसों का भुगतान आपको 14 दिनों के बाद करना होगा। IRCTC ने अर्थशास्त्र प्राइवेट लिमिटेड के पायलेट प्रोजेक्ट ई-पे लेटर (ePayLater) के साथ समझौता किया है।
 
इसके लिए जरूरी है कि IRCTC पर आपका रजिस्टर्ड अकाउंट हो। इस करार में कोई भी व्यक्ति IRCTC की वेबसाइट से बिना भुगतान किए किए ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकता है। इस योजना में लाभ उठाने के लिए जब आप भुगतान करेंगे तब आपको 3.5 फीसदी का सर्विस चार्ज देना पड़ेगा।
 
इस योजना में आपको अकाउंट पर क्रेडिट लिमिट दी जाएगी। इस सुविधा के अंतर्गत अगर आप टिकट बुक करते हैं तो टिकट बुकिंग का अमाउंट क्रेडिट लिमिट के अंदर होना जरूरी है। अगर आप समय पर भुगतान कर देते हैं तो आपकी लिमिट भी बढ़ जाएगी।

देरी से भुगतान करने वालों की क्रेडिट लिमिट घटा दी जाएगी। इसके अतिरिक्त टिकट की कीमत पर ब्याज भी वसूला जाएगा। अगर भुगतान नहीं किया तो आपका अकाउंट ब्लॉक भी किया जा सकता है। साथ ही में आपके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
ALSO READ: खुशखबरी! रेलवे में खाली हैं 3 लाख से ज्यादा पद, भर्ती की प्रक्रिया जारी
 
टिकट बुक करने के लिए आप अपना सकते हैं यह प्रक्रिया -
 
- सबसे पहले आपको अपना IRCTC अकाउंट लॉगिन करना होगा। टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले ट्रेन को चुनें और सारी जानकारियां उसमें भरें।
- 'Book Now' के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको पैसेंजर की डिटेल और कैप्चा कोड भरने का ऑप्शन आएगा। इसे भरने के बाद सबमिट कर दें। इसके बाद पेमेंट डिटेल का पेज खुलेगा।
- इसमें आप क्रेडिट, डेबिट, भीम ऐप, नेट बैंकिंग से पेमेंट कर सकते हैं। साथ ही ePayLater का ऑप्शन भी दिखाई देगा।
- ePayLater का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले आपको ePayLater पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए आप wwwepaylaterin पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपके सामने बिल पेमेंट का विकल्प आएगा। इसे चुनने के बाद आपको बिना पेमेंट किए ट्रेन टिकट मिल जाएगा। टिकट बुक होने के 24 घंटे के भीतर आपको आपका टिकट भी मिल जाएगा।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

राजस्थान में हार के बाद MP BJP अलर्ट, 230 विधानसभा क्षेत्रों में उतारेगी 'सेवा दूत'; 2028 चुनाव से पहले टटोलेगी नब्ज

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

जीतू पटवारी का ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल, अतिथि शिक्षक सड़क पर क्यों हैं?

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

अगला लेख