sundarkand

Indian Railways : हर यात्री को मिलेगा कन्फर्म टिकट, भारतीय रेलवे का बड़ा प्लान

Updated: गुरुवार, 16 नवंबर 2023 (20:52 IST)
confirmed Tickets By 2027 : भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबर लेकर आया है। भारतीय रेलवे ने ऐसी योजना बनाई है कि अब हर यात्री को कन्फर्म टिकट मिलेगा। अब आपको कंफर्म टिकट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए रेलवे ने एक टाइम लिमिट भी तय कर दी है।

निर्धारित टाइम लिमिट के बाद ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री अपनी-अपनी सीटों पर आराम से बैठकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। यात्रियों की इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 2027 तक सभी को कंफर्म टिकट देने की योजना बनाई है।

रेलवे ने इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है। रेलवे की योजना में हर साल एक हजार करोड़ यात्रियों को यात्रा कराना शामिल है।

रेलवे इन 200 करोड़ अतिरिक्त यात्रियों के लिए 3000 अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करेगा। मीडिया खबरों के मुताबिक वर्तमान में हर साल 800 करोड़ लोग ट्रेनों में सफर करते हैं।

इन यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे मेल, पैसेंजर और सबअरबन समेत 10,748 ट्रेनों का संचालन होता है। इन 800 करोड़ यात्रियों के लिए सबसे बड़ी समस्या कंफर्म टिकट का न मिल पाना है। इसके चलते लोगों को वेटिंग टिकट में सफर करना पड़ता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एजेंसियां

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख