Daily Horoscope
✕

Indian Railway Baby Berth : ट्रेन में अब बच्चे को सुलाने की टेंशन खत्म, भारतीय रेलवे ने महिलाओं को दी खास सुविधा (Photos)

Updated: मंगलवार, 10 मई 2022 (18:33 IST)
नई दिल्ली।  Indian Railway Baby Berth : भारतीय रेलवे (indian railway) ने छोटे बच्चों को साथ में सफर कर रही महिलाओं के लिए नई सुविधा शुरू की है। शिशुओं के साथ सफर कर रहे यात्रियों के लिए रेलयात्रा को आरामदेह बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने प्रायोगिक तौर पर लखनऊ मेल की निचली बर्थ में मुड़ने योग्य ‘बेबी बर्थ’(baby birth) लगाई है।
फीडबैक के आधार पर की गई है तैयार : अधिकारियों के मुताबिक, ‘बेबी बर्थ’ पर यात्रियों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर इसे अन्य ट्रेन में भी उपलब्ध कराने की योजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि ‘बेबी बर्थ’ निचली बर्थ से जुड़ी होगी, जिसे उपयोग में न होने के दौरान नीचे की तरफ मोड़कर रखा जा सकेगा। अधिकारियों के अनुसार, ‘बेबी बर्थ’ 770 मिलीमीटर लंबी और 255 मिलीमीटर चौड़ी होगी, जबकि इसकी मोटाई 76.2 मिलीमीटर रखी गई है। लखनऊ मेल में 27 अप्रैल को द्वितीय केबिन की निचली बर्थ संख्या 12 और 60 में ‘बेबी बर्थ’ लगाई गई थी।
उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि यह प्रयोग के आधार पर किया गया है और जब हमें यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी, तब इसका विस्तार किया जाएगा। कुछ और ट्रेन में इसे लगाने तथा लोगों की प्रतिक्रियाएं जानने के बाद हम रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र में जरूरी विवरण डालेंगे, जहां इसे बुक करने का अनुरोध किया जा सकता है।
अधिकारी ने कहा कि बुकिंग व्यवस्था वैसे ही होगी, जैसे हम फिलहाल वरिष्ठ नागरिकों के लिए निचले बर्थ की पेशकश करते हैं। यात्री के यह बताने पर कि वह बच्चे के साथ यात्रा करेगा, हम उसे यह बर्थ दे देंगे। हालांकि, यह योजना अभी शुरुआती दौर में है। फिलहाल उन महिलाओं के लिए निचली बर्थ को बुक कराने की कोई व्यवस्था नहीं है, जो शिशुओं के साथ सफर करती हैं।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख